Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर सुरूज बाई यादव का बनेगा राशन कार्ड, मिलेगी आर्थिक सहायता और पेंशन

कलेक्टर जनदर्शन में मिले 54 आवेदन, त्वरित निराकरण के निर्देश

धमतरी, 13 मई 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में जिले के दूर-दराज से पहुंचे आमजनों की समस्याएं, मांगें और शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में भूमि विवाद, राशन कार्ड, नाली निर्माण, आधार अपडेट, रोजगार, भवन निर्माण सहित कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में सुभाष नगर वार्ड धमतरी के विजय देवांगन ने धोखाधड़ी से संबंधित मामले में न्याय दिलाने की मांग की। वहीं कुरूद की सूरूज बाई यादव ने उनके पति के अंगदान के उपरांत मिलने वाली सम्मान राशि, राशन कार्ड एवं पेंशन के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता, खाद्य विभाग से राशन कार्ड तथा समाज कल्याण विभाग से पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम बड़ी करेली निवासी धनुराम ने पट्टा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम कोसमर्रा के किसानों एवं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के कारण खेतों में पानी भराव की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग एवं एसडीएम धमतरी को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
हटकेशर वार्ड धमतरी की दिव्यांग सुलेखा अली ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिला औषधि विक्रेता संघ ने लंबित मांगों एवं दुकान बंद करने के संबंध में आवेदन सौंपा। वहीं सहकारी समिति अध्यक्ष केशव साहू ने तरसींवा खरीदी केंद्र से चना परिवहन कराने की मांग रखी। ग्राम पंचायत भरदा के सरपंच ने शाला भवन निर्माण, देवांगन समाज भवन का अधूरा कार्य पूर्ण कराने तथा ग्राम रुद्री स्थित जीएडी कॉलोनी के समीप शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार धमतरी को तत्काल कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 4 मंडलों की पदाधिकारियों की सूची जारी

    राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY )- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष…

    Read more

    रामकृष्ण हॉस्पिटल में हो सकेगा पत्रकारों का रियायती दर पर इलाज रायपुर प्रेस क्लब के प्रस्ताव पर रामकृष्ण प्रबंधन ने दी सहमति

      रामकृष्ण हॉस्पिटल में हो सकेगा पत्रकारों का रियायती दर पर इलाज रायपुर प्रेस क्लब के प्रस्ताव पर रामकृष्ण प्रबंधन ने दी सहमति रायपुर प्रेस क्लब में स्वास्थ्य शिविर का…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर