Ro no D15139/23

उर्वरक विक्रय केन्द्रों में लगातार निरीक्षण जारी विक्रय परिसरों में अव्यवस्था एवं अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस

दो विक्रय केन्द्रों पर व्यवसाय नहीं करने पर लाईसेंस निलंबन की कार्यवाही*

*किसानों के हितों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर श्री मिश्रा *

*धमतरी, 01 सितम्बर 2025/ जिले में कृषकों को सुगमतापूर्वक एवं उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर विक्रय को रोकने के लिए उर्वरक विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण निरंतर जारी है। संचालक कृषि श्री राहुल देव के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में उप संचालक कृषि, उर्वरक/बीज/कीटनाशी निरीक्षक सहित विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा लगातार पांचवें दिन भी निरीक्षण की कार्यवाही की गई।*

*रविवार 31 अगस्त को धमतरी विकासखंड अंतर्गत मेसर्स कैलाश सेल्स कॉर्पोरेशन रत्नाबांधा, मेसर्स देवांगन ट्रेडर्स रत्नाबांधा, मेसर्स साहू कृषि केन्द्र मुजगहन, मेसर्स हरिओम कृषि केन्द्र आमदी, मेसर्स श्रद्धा एग्रो आमदी तथा मेसर्स कंचन ट्रेडर्स आमदी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय परिसरों में अव्यवस्था एवं अनियमितता पाये जाने पर विभाग द्वारा कठोर कार्यवाही की गई।*

*मेसर्स कैलाश सेल्स कॉर्पोरेशन रत्नाबांधा, मेसर्स देवांगन ट्रेडर्स रत्नाबांधा एवं मेसर्स साहू कृषि केन्द्र मुजगहन को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं मेसर्स हरिओम कृषि केन्द्र आमदी एवं मेसर्स श्रद्धा एग्रो आमदी के द्वारा धारित उर्वरक लाईसेंस में व्यवसाय नहीं किया जाना पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उनके लाईसेंस निलंबित किए गए हैं।*

*कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “किसानों के हितों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, अधिक दाम पर विक्रय एवं अनियमितताओं को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विक्रय केन्द्रों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।*
*जिले के कृषकों को समय पर, सुगमतापूर्वक एवं निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से कृषि विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण और निगरानी की यह कार्यवाही आगामी समय में भी निरंतर जारी रहेगी।*

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!