Ro no D15139/23

जिला स्तरीय महिला उत्पीड़न निवारण एवं अनैतिक व्यापार रोकथाम समिति का पुनर्गठन

पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने प्रशासन की पहल
  जिले में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय महिला उत्पीड़न निवारण एवं अनैतिक व्यापार रोकथाम समिति का पुनर्गठन किया है। यह पुनर्गठन छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया गया है। नई समिति में जिले के प्रमुख प्रशासनिक विभागों, कानून विशेषज्ञों, सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं तथा स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है ताकि महिला-संबंधी संवेदनशील मुद्दों पर समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
गठित समिति में जिला पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह समिति में जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक आयुक्त जिला संयोजक, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा उप संचालक, पंचायत एवं समाज सेवा रायगढ़ को सदस्य बनाया गया है। समिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। समिति में विशेषज्ञों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है, जिससे निर्णय प्रक्रिया अधिक संवेदनशील और व्यावहारिक बन सके। इनमें डॉ. पूजा अग्रवाल महिला चिकित्सक,   रितू सिंह-वकील,   शोभा शर्मा, महिला शक्ति स्व-सहायता समूह, रियापारा,   श्यामा उरांव-ओपी जिंदल समाज कल्याण समिति,   रोहिणी चंद्रा, नवापारा छाल-धरमजयगढ़ एवं   सुखदाई चौहान, ग्राम कुसमुरा पो.कोतरा को सदस्य बनाया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि समिति द्वारा महिला उत्पीड़न एवं अनैतिक व्यापार से जुड़े मामलों की सतत् समीक्षा की जाएगी। इसके लिए समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी, वहीं आवश्यकता पड़ने पर आपात बैठकें भी बुलाई जाएंगी। बैठक में मामलों की गंभीरता, कार्यवाही की प्रगति, पीड़ितों को दी गई सहायता और विभागीय समन्वय की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय