Ro no D15139/23

शासकीय कार्यो के निर्माण लिए राशि जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले पंचायतो से की जा रही वसूली पाली व कटघोरा अनुविभाग में पुराने प्रकरण में शत प्रतिशत राशि की हुई वसूली

कोरबा व पोड़ी उपरोड़ा अनुविभाग में वसूली प्रक्रियाधीन
कोरबा 03 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में सभी एसडीएम द्वारा अपने अनुविभाग अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विगत वर्षों में पुराने स्वीकृत शासकीय कार्यो के निर्माण लिए जारी राशि में अनियमितता करने वाले एवं निर्माण कार्य प्रारंभ/पूर्ण नहीं करने वाले पंचायतो से राशि वसूली की कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बंध में सभी एसडीएम द्वारा ऐसे पंचायतो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
अनुविभाग कटघोरा अंतर्गत 17 पंचायतो से 30 लाख 90 हजार 200 रुपए की वसूली की गई है। कटघोरा में शत प्रतिशत वसूली कार्यवाही पूर्ण हो गई है। इसी प्रकार पाली विकासखण्ड अंतर्गत 4 विकासखण्ड से कुल 5 लाख 50 हजार 576 रुपए की वसूली पूर्ण की गई है। पाली में पुराने प्रकरणो में शत प्रतिशत वसूली हो गई है साथ ही नए प्रकरण में अभी वसूली की कार्यवाही की जा रही है। कोरबा अनुविभाग में कुल 11 लाख 21 हजार 475 रुपए की वसूली की गई है एवं आगे भी वसूली प्रक्रिया प्रगति पर है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड में 2 पंचायतो से पुराने निर्माण कार्यो के जारी राशि के 5 लाख 18 हजार की वसूली की गई है एवं आगे भी वसूली प्रगति पर है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?