Ro no D15139/23

जिले के सभी थाना पसिरों में भर्ती शिविर का आयोजन 12 से 26 सितम्बर तक

एसआईएस लिमिटेड के द्वारा 400 सुरक्षा जवान और 100 कैश सर्विस के उम्मीदवारों का किया जाएगा चयन

जशपुरनगर 12 सितम्बर 2025/ एस. आई. एस. लि. द्वारा जशपुर जिले में 13 से 26 सितम्बर 2025 तक भर्ती की जायेगी। भर्ती हेतु 13 से 26 सितम्बर तक क्रमशः कांसाबेल थाना, फरसाबहार थाना, पत्थलगांव थाना, बगीचा थाना परिसर, तपकरा थाना परिसर, बागबहार थाना परिसर, तुमला थाना परिसर, कुनकुरी थाना परिसर,
नारायणपुर थाना परिसर, दुलदुला थाना परिसर, आस्था थाना परिसर, सन्ना थाना परिसर, जशपुर थाना परिसर एवं एस. आई. एस. प्रशिक्षण केन्द्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती शिविर में 400 सुरक्षा जवान, 100 कैश सर्विस का चयन एसआईएस के द्वारा किया जायेगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को एसआईएस के 24 ट्रेनिंग सेन्टरों में से एक प्रशिक्षण केन्द्र लाइवलीहुड कॉलेज, डोडकाचौरा जशपुर में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिसमें पी. टी., डील, डील थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा भी आई.पी.सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्योरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान करके एसआईएस लि. में नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी।
कमांडेंट कुमार शिवेन्द्र ने भर्ती शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ योग्य उम्मीदवार जिनकी उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष, योग्यता 10वीं पास या फेल, लम्बाई 168 से. मी. वजन 56 से 98 किलो तक की होनी चाहिए होगी। उन्होंने बताया कि एसआईएस द्वारा देश भर में अनेक प्रकार के पाठ्यक्रम का संचालन किया जाता है तथा सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत एसआईएस न्यू दिल्ली द्वारा जिलेवार बेरोजगार नवयुवको को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। नवयुवको को चयन कर भर्ती स्थल पर शारीरिक मापदण्ड एवं लिखित परीक्षा लिया जायेगा। उम्मीदवारों को प्रशिक्षण हेतू नियुक्ति पत्र देकर प्रशिक्षण के उपरान्त सभी जवानों को एस. आई. एस. लि. जो आई.एस.ओ. मानक विभाग में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। एसआईएस लिमिटेड का मुख्य कार्य स्थल लाल किला, कुतुब मीनार, फतेहपुर सीकरी, खजुराहो, हुमायूं टॉन, मॉल, स्टेट बैंक, ए. टी० एम०, बैंक ऑफ बड़ौदा, सी. आई. टी., टाटा बिरला ग्रुप हिण्डालको विप्रो म्यूजिक ब्लर्ड एयरपोर्ट, चेक नाका इत्यादि जगहों पर नियुक्ति प्रदान की जायेगी साथ ही प्रशिक्षण के उपरान्त उम्मीदवारों को एसआईएस द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जायेगा।
भर्ती अधिकारी ने बताया कि उन्हें जहां पर तैनात किया जायेगा। राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अंतर्गत अन्य भत्ता योग्यतानुसार, पी. एफ. सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन, बोनस, गेच्यूटी, ई. एस. आई, ग्रुप इंश्योरेंस, मेडिकल आवास व मेस की सुविधा, प्रमोशन, दो योग्य बच्चों को आई. पी. एस. देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था तथा स्थानान्तरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है। देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए विभाग इस क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवको को भर्ती कर रोजगार उपलब्ध कराकर क्षेत्र की बेरोजगारी दूर करने की उदेश्य से इस तरह की शिविर का आयोजन किया गया है।

  • Related Posts

    राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा सम्मान

     शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं पंकज विक्रम-सहित विभिन्न सम्मानों के लिए 5 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    निर्माण पोर्टल के माध्यम से निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 23 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास  ने पत्थलगांव के जनपद पंचायत सभाकक्ष में निर्माण पोर्टल के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट