Ro no D15139/23

रेडक्रॉस द्वारा 106 कर्मियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ द्वारा जनकल्याणकारी गतिविधियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज कलेक्टोरेट स्थित सृजन सभाकक्ष में प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर एवं अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़  मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन तथा चेयरमेन   मुकेश शर्मा, सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, प्रभारी अधिकारी डॉ. एच.एस. उरांव तथा राज्य प्रबंध समिति के सदस्य   संतोष अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के कुल 106 अधिकारी, कर्मचारी एवं वाहन चालकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन राज्य स्तरीय प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर डॉ. अविनाश गुप्ता तथा डॉ.गुलशन सिदार द्वारा किया गया। दोनों प्रशिक्षकों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई और डेमो मॉडल का उपयोग कर प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान आपात स्थिति में जीवन रक्षक तकनीकों, रक्तस्राव नियंत्रण, बेहोशी की स्थिति में प्राथमिक सहायता, हृदयगति रुकने पर त्वरित सीपीआर तथा दुर्घटना स्थल पर सुरक्षित हस्तक्षेप जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ द्वारा पूर्व में भी जनसेवा एवं राहत कार्यों के लिए कई सार्थक पहलें की गई हैं, जिनमें गरीब एवं जरूरतमंदों को निःशुल्क व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एयरध्वॉटर बेड उपलब्ध कराना, फिजियोथैरेपी सेवाएँ, कृत्रिम अंग वितरण, निःशुल्क दवा एवं एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, रक्तदान शिविर, टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण और लावारिश शवों का कफन-दफन जैसे मानवीय कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में चेयरमेन   मुकेश शर्मा द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को उन्हें सीखी गई तकनीकों को अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

  • Related Posts

    हज 2026 की तीसरी किश्त 31 मार्च तक जमा होगी-मिर्ज़ा एजाज बेग

    *रायपुर 26 मार्च (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के ज़रिये हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त की राशि…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार