Ro no D15139/23

‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान के तहत बिना दावे वाली राशि वापसी

21 नवंबर को धमतरी में प्रमाण पत्र वितरण
धमतरी । जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक धमतरी एवं मुख्य प्रबंधक श्री इंद्र कुमार टिलवानी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देशभर में बिना दावे वाली वित्तीय संपत्तियों को उनके वास्तविक मालिकों तक वापस पहुंचाने के उद्देश्य से “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान की शुरुआत की गई है। यह विशेष पहल 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक तीन चरणों में संचालित की जा रही है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनकी बिना दावे वाली संपत्तियों—जैसे निष्क्रिय बैंक खाते, गैर-दावाकृत बीमा राशि तथा म्यूचुअल फंड से संबंधित राशि—को सरल प्रक्रिया के माध्यम से पुनः प्राप्त कराने में सहायता करना है। अभियान के संचालन में वित्तीय सेवा विभाग के साथ बैंक, बीमा कंपनियाँ एवं स्टॉक एक्सचेंज सहित विभिन्न वित्तीय संस्थान शामिल हैं।
मुख्य प्रबंधक श्री टिलवानी ने बताया कि आरबीआई की पहल के अंतर्गत यदि किसी नागरिक का पुराना बैंक खाता निष्क्रिय हो गया है अथवा उसमें जमा राशि का दावा नहीं किया गया है, तो उसे वापस पाने के लिए तीन सरल चरण अपनाने होंगे—
1. निकटतम बैंक शाखा में संपर्क करें, चाहे वह आपकी मूल शाखा न हो।
2. केवाईसी दस्तावेज—आधार, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की प्रतिलिपि के साथ दावा फॉर्म जमा करें।
3. सत्यापन उपरांत ब्याज सहित राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
अभियान के अंतर्गत धमतरी जिले में 21 नवंबर 2025 को हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा में सुबह 11:00 बजे से पात्र खातेदारों को राशि वापसी से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिले के सभी बैंकर्स उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक मेडल के साथ बना रहे हैं अपनी पहचान

      खेलो इंडिया एथलीट बाबूलाल हेम्ब्रम झारखंड के केरिबांदा गांव से आते हैं *2024 में 49 किग्रा वर्ग में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, साथ…

    Read more

    आर्थिक चुनौतियों को मात देकर वेटलिफ्टिंग में पहचान बना रहे झारखंड के बाबूलाल हेम्ब्रम

        रायपुर, 28 मार्च 2026/ सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी