Ro no D15139/23

कैंसिल फ्लाइट के टिकट का मिलेगा रिफंड, सरकार ने पैसे वापस करने की तय की डेडलाइन

इंडिगो संकट बरकरार है. बीते पांच दिनों से हर दिन इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द हो रही है. एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हैं. कुछ गुस्से में हैं तो कोई बेबसी पर आंसू बहा रहा है. इस बीच सरकार ने एक्शन लेते हुए एयरलाइन को निर्देश दिया कि रद्द की गई उड़ानों के लिए टिकट के रिफंड की प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी कर ली जाए.

इंडिगो क्राइसिस के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने शनिवार को एक्शन में आ गया. मंत्रालय ने इंडिगो एयरलाइन को निर्देश दिया कि रद्द की गई उड़ानों के लिए टिकट के रिफंड की प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी कर ली जाए. यही नहीं सरकार ने विमानन कंपनी को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि यात्रियों के छूटे हुए सामानों को अगले दो दिनों के अंदर उन तक पहुंचा दिया जाए. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो द्वारा शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द करने और शनिवार को पांचवें दिन व्यवधान जारी रहने के बीच मंत्रालय ने कहा कि रिफंड प्रक्रिया में किसी भी देरी या गैर-अनुपालन पर तत्काल नियामक कार्रवाई की जाएगी.

सरकार ने पैसे वापस करने की तय की डेडलाइन

विमानन मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि सभी रद्द या बाधित उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया रविवार रात आठ बजे तक पूरी की जानी चाहिए. एयरलाइन को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह उन यात्रियों से कोई पुनर्निर्धारण शुल्क न लें जिनकी यात्रा योजना रद्द होने से प्रभावित हुई थी. शनिवार को विभिन्न हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं. इंडिगो को यह भी निर्देश दिया गया कि वह यात्रियों के लिए विशेष सहायता और रिफंड सुविधा केंद्र स्थापित करें. बयान में कहा गया, ”जब तक परिचालन पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जाता, स्वचालित रिफंड की प्रणाली सक्रिय रहेगी. इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइन यह सुनिश्चित करे कि उड़ान रद्द होने या देरी के कारण यात्रियों के छूटे हुए सामान का पता लगाया जाए और अगले 48 घंटों के भीतर उन तक पहुंचाया जाए.

इंडिगो ने चार प्रमुख हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ानें रद्द कीं

इंडिगो की संचालन संबंधी समस्याओं के बीच शनिवार को चार प्रमुख हवाई अड्डों पर 400 से अधिक उड़ान रद्द रही. सूत्रों ने बताया कि इनमें से 124 उड़ान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर जबकि 109 उड़ानें मुंबई हवाई अड्डे पर रद्द की गईं. इससे पहले शुक्रवार को इंडिगो ने देशभर के हवाई अड्डों पर 1,000 से अधिक उड़ान रद्द कर दी थीं. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने इस गंभीर संकट पर तीन दिन तक चुप्पी साधे रखने के बाद शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में इन व्यवधानों के कारण यात्रियों को हुई भारी असुविधा के लिए माफी मांगी. एल्बर्स ने कहा कि शनिवार को कंपनी की 1,000 से कम उड़ानों के संचालन की संभावना है. (इनपुट भाषा)

  • Related Posts

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    BJP Manifesto: कोलकाता. पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के बाद अब भाजपा बंगाल के विकास के लिए अपना ब्लू प्रिंट जारी करने जा रही है. अगले…

    Read more

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    Russian Aircraft crashes in Crimea: रूस का एक सैन्य विमान बुधवार, 1 अप्रैल को क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई. रूस की समाचार…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…