Ro no D15139/23

सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता की पंजीयन तिथि संशोधित पंजीयन प्रक्रिया 25 जनवरी 2026 तक

पंजीयन प्रक्रिया  25 जनवरी 2026 तक

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के माध्यम से सरगुजा ओलम्पिक खेल की पंजीयन पूर्व में 28 दिसम्बर 2025 से प्रारम्भ हो चुका है। सर्व प्रथम प्रतियोगियों को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन पंजीयन 25 जनवरी 2026 तक कराये जाने हैं ।प्रतियोगिता तीन चरण में विकासखण्ड स्तरीय, जिला स्तरीय, एवं संभाग स्तरीय आयोजित की जायेगी।
विकासखण्ड स्तर पर पंजीयन लिंक https;//rymc.cg.gov.in/sargujaOlympic2025 में अथवा ऑफलाईन विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय, जनपद कार्यालय, नगर पंचायत अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय के माध्यम से किया जा सकेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। खेल में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी के लिए हर गांव हर युवा की भागीदारी हो इसलिए पंजीयन बहुतायत संख्या में कराने होंगे।
पंजीयन तिथि में संशोधित किया गया है। जिसके अनुसार पंजीयन प्रक्रिया 28 दिसम्बर 2024 से 25 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय आयोजन 28 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक, जिला स्तरीय आयोजन 05 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक तथा संभाग स्तरीय आयोजन 01 मार्च 2026 से 03 मार्च 2026 तक होगा।
विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि आयोजन तिथियां सांकेतिक है इसमें परिस्थिति अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग. की अनुमति उपरांत परिवर्तनीय हो सकेगी।
विकासखण्ड स्तर पर 1 एथलेटिक्स में 100 मी. 200 मी. 400 मी. दौड गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लम्बी कूद, उंची कूद, 4Û100 रिले रेस, 2. तीरंदाजी, 3. बैडमिंटन, 4. फुटबॉल, 5. कराते, 6. कबड्डी, 7. खो-खो, 8. वॉलीबॉल, 9. बास्केटबाल। हॉकी एवं कुश्ती के खिलाडी सीधे जिले स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। विकास खण्ड स्तर पर खेलों का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों द्वारा किया जायेगा। व्यक्तिगत एवं दलीय खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अथवा दल जिला एवं संभाग स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में होगा। पहला 14 से 17 वर्ष बालक-बालिका एवं दूसरा 17 वर्ष से अधिक महिला-पुरुष होंगे। विकास खण्ड स्तर पर खिलाड़ियों को शील्ड ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जायेगा।
जिला स्तर पर व्यक्तिगत खेलों में विजेताओं को पहले से तीसरे स्थान तक क्रमशः  2000, 1500, एवं 1000 दलीय खेल में क्रमशः 4000, 3000, एवं 2000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
संभाग स्तर पर व्यक्तिगत में क्रमशः 5000, 3000, एवं 2000 तथा दलीय खेलों में क्रमशः 10,000, 6,000 एवं 4,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन सम्बन्धी जानकारी सम्बन्धित विकासखण्ड के जनपद कार्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, एवं नगर पंचायत के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। अन्य जानकारी हेतु सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के जिला कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। जिला प्रशासन सरगुजा (खेल एवं युवा कल्याण) सभी से आग्रह करती है कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर खेल प्रतियोगिता में भाग लेवें।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…