Ro no D15139/23

एग्रीस्टेक के तहत छत्तीसगढ़ में 2.64 लाख किसानों का पंजीयन

पंजीयन के बाद किसानों का बनेगा सम्पूर्ण डाटाबेस
किसानों का यूनिक आईडी, भूमि रिकार्ड, फसल और बीमा का होगा रिकार्ड
बार-बार केवाईसी की टेंशन नहीं, एक क्लिक में मिलेगा किसानों को सभी स्कीम का लाभ
रायपुर । केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एग्रीस्टैक योजना के तहत देश भर के किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत छत्तीसगढ़ में अब तक 2.64 लाख किसानों का पंजीयन किया जा चुका है तथा 2.63 लाख किसानों को किसान आईडी जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत किसानों का पंजीयन करने में बालोदाबाजार, कोंडागांव, गरियाबंद बालोद और महासमुद पांच टाॅप जिलों में शामिल हैं।

किसानों को हर सरकारी स्कीम का लाभ लेने के लिए अलग-अलग केवाईसी कराना होता है। एग्रीस्टैक में एक बार पंजीयन कराने के बाद किसान का सम्पूर्ण डाटाबेस तैयार हो जाता है। इसके लिए सरकार की तरफ से बार-बार केवाईसी कराने की टेंशन को खत्म कर दिया गया है. अब किसानों को सिर्फ एक बार केवाईसी कराने पर हर सरकारी स्कीम का लाभ मिल जाएगा. उल्लेखनीय है कि एग्रोस्टैक भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए एक डिजिटल ईकोसिस्टम है, जिसे भारत सरकार ने विकसित किया है, जिसका उद्देश्य किसानों का सम्पूर्ण डाटाबेस बनाना है, जिसमें किसानों की पहचान, भूमि रिकार्ड, आय, ऋण, फसल और बीमा की जानकारी समाहित होगा।

*कैसे कराएं पंजीयन*
किसान सीधे agristack.net/chhattisgarh में जाकर पंजीयन करा सकता है। सबसे पहले इस वेबसाईट में जाकर अपना आईडी बनाना होगा, उसके बाद अपना आधार नम्बर डालकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा। उसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जिसमें जमीन, ऋण, बीमा, आदि की जानकारी देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए अपने हल्का के पटवारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    डिजिटल क्रांति से सुदृढ़ होता राजस्व प्रशासनर- सुशासन और पारदर्शिता की नई सुबह

      रायपुर, ​17 अगस्त 2026/सुशासन की दिशा में अग्रसर राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन को डिजिटल बनाकर आम जनता के जीवन को सरल और चिंतामुक्त करने का एक ऐतिहासिक अध्याय…

    Read more

    अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध

      वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों के संवर्धन पर जोर रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पारंपरिक स्वास्थ्य परंपरा और वनौषधीय ज्ञान को संरक्षित करने के…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान