पुनर्वास योजना के तहत श्रमिकों का पंजीयन सम्पन्न

आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में श्रमिक पंजीयन कार्ड वितरित

जिले में पुनर्वास नीति के अंतर्गत पुनर्वासित परिवारों को व्यवस्थित रूप से विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने हेतु श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन कराया गया। कलेक्टर  संबित मिश्रा के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान पुनर्वासित परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
श्रम विभाग की इस प्रक्रिया के दौरान श्रमिकों को विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक उपलब्ध लाभ जैसे प्रसूति सहायता, शिक्षा सहायता, चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना सहायता, पेंशन आदि शामिल हैं। पुनर्वासित परिवारों को यह सुनिश्चित कराया गया कि श्रम विभाग की प्रत्येक कल्याणकारी योजना उन्हें सुरक्षित जीवन एवं बेहतर भविष्य उपलब्ध कराने हेतु बनाई गई है।
कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पुनर्वासितों के जीवन में आने वाले परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग द्वारा उन्हें पंजीयन के साथ-साथ आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है जिससे वे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों का लाभ उठा सकें।
आज आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जिले के श्रम निरीक्षक   सोपान कर्णेवार द्वारा पुनर्वासित श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में श्रम कल्याण अधिकारी   गोपाल पटेल भी उपस्थित रहे।
श्रम विभाग ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जिले के सभी पात्र पुनर्वासित परिवारों को शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

  • Related Posts

    मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप

      माता मावली मेले में विकास की सौगात 2.36 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण रायपुर, 12 फरवरी 2026/ नारायणपुर में आयोजित ऐतिहासिक माता मावली…

    Read more

    होली से पहले कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात

      उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से 4.73 करोड़ रुपये जारी अब तक 14,518 किसानों को मिला 51.51 करोड़ का भुगतान रायपुर, 12 फरवरी 2026/ होली पर्व से पूर्व…

    Read more

    NATIONAL

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट