Ro no D15139/23

नगर निगम द्वारा नियमित साफ-सफाई, जलनिकासी और सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा

राजनांदगांव 06 अगस्त 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा बारिश के दौरान नागरिक सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर में व्यापक स्तर पर सफाई, जलनिकासी, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण संबंधी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। नया बस स्टैंड परिसर की नियमित साफ-सफाई एवं नालियों की सफाई कराई जा रही है। जनप्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों द्वारा नया बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर परिसर में आवश्यक मरम्मत एवं सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए है। बस स्टैंड एवं अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी की निकासी भी कराई जा रही है। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अस्थायी मुक्कड़ बनाकर कचरे का संग्रहण कर उसी दिन जेसीबी एवं टिप्पर के माध्यम से उसका उठाव कराया जा रहा है। रानी सागर से जिला अस्पताल मार्ग, डोंगरगढ़ रोड, मोहारा, चिखली, म्यूनिसिपल स्कूल मैदान तथा अन्य बाहरी क्षेत्रों में यह व्यवस्था संचालित की जा रही है। साथ ही आसपास के नागरिकों को खुले स्थानों पर कचरा नहीं डालने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है। लगातार वर्षा के कारण शहर के अनेक क्षेत्रों एवं निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर निगम द्वारा बड़े नालों एवं नालियों की जेसीबी एवं सफाई गैंग के माध्यम से सफाई कराई गई तथा आवश्यक स्थानों पर कच्ची नालियां खोदकर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई। जलभराव वाले क्षेत्रों में मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। निगम सीमाक्षेत्र की लगभग 20 से अधिक सड़कों पर पेचवर्क किया जा रहा है तथा मेडिकल कॉलेज रोड, कॉलेज परिसर के सामने एवं अन्य प्रभावित मार्गों पर भी शीघ्र मरम्मत की जाएगी। अन्य विभागों के अधीन आने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है। बारिश समाप्त होने के बाद डामरीकरण का कार्य कराया जाएगा।

शहर के गौरव पथ की बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत निगम की विद्युत टीम द्वारा की जा रही है। मेडिकल कॉलेज रोड के डिवाइडर की मरम्मत भी निर्माण कार्य के साथ शीघ्र कराई जाएगी। वर्षा के कारण डिवाइडरों में उगी झाडिय़ों एवं खरपतवार की सफाई की जा रही है तथा आगामी पौधरोपण अभियान के अंतर्गत डिवाइडरों में भी पौधरोपण किया जाएगा। सर्किट हाउस रोड की दीवारों पर बनी चित्रकारी का रंग फीका पड़ जाने के कारण शहर के चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण अभियान के तहत पुन: रंग-रोगन कराया जाएगा। नगर निगम द्वारा पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मोहारा जल संयंत्र स्थित 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट की सफाई कराई गई। सफाई कार्य के दौरान कुछ क्षेत्रों में शाम के समय पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रही, जिसे अगले दिन सुबह से सामान्य कर दिया गया। इसी जल संयंत्र में क्लोरीन गैस रिसाव की घटना को प्लांट कर्मियों की सतर्कता एवं फायर ब्रिगेड की त्वरित सहायता से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही निगम आयुक्त एवं अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा अगले दिन महापौर ने भी स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। संबंधित सप्लायर एवं निजी प्लांट संचालक को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नियमित सफाई एवं जलनिकासी कराई जा रही है। अस्पताल परिसर की पुरानी पार्किंग का मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। वहीं अस्पताल के समीप नाली के बीच स्थित विद्युत पोल को हटाने के लिए पूर्व में भेजे गए पत्र के आधार पर विद्युत विभाग द्वारा पोल हटा दिया गया है। नगर निगम द्वारा मवेशी धरपकड़ अभियान भी नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस भेजा जा रहा है तथा रात्रिकालीन हांकने की कार्रवाई भी की जा रही है। रेवाडीह स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित विभिन्न वार्डों में नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है। बूढ़ा सागर में गंदे पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए सीवरेज प्लांट निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर प्रकरण शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद पुन: निविदा जारी कर सीवरेज प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम द्वारा कर्मचारियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया भी जारी है। वर्तमान में मई माह का वेतन कर्मचारियों को वितरित किया जा रहा है। राजस्व वसूली के आधार पर प्राथमिकता से भुगतान किया जाता है। नवीन संपत्तिकर निर्धारण के आधार पर जुलाई माह में डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक की राजस्व वसूली प्राप्त हुई है। प्रत्येक सप्ताह समीक्षा कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्लेसमेंट कर्मचारियों के नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित ठेकेदारों को ईपीएफ जमा करने के संबंध में मौखिक निर्देशों के साथ नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने तथा बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की अपील की गई है। –

  • Related Posts

    10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

      1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निःशुल्क खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा 17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस, छूटे हुए बच्चों को भी…

    Read more

    जिले में 01 जून से अब तक 4240.3 मिमी वर्षा दर्ज

      जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ जिले में 01 जून से अब तक 4240.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 6028.8 मिमी रही…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई