Ro no D15139/23

युक्ति युक्त करण से विद्यार्थियों की हो रही नियमित पढ़ाई कोरकोमा के मिडिल स्कूल में दो शिक्षिका के पदस्थ होने से बना पढ़ाई का बेहतर माहौल

कोरबा 11 अगस्त 2025/
वनांचल क्षेत्र कोरकोमा का मिडिल स्कूल सिर्फ एक मिडिल स्कूल ही नहीं है, यह कोरकोमा से लेकर आसपास के दर्जनों गांवों में रहने वाले लोगों के सैकड़ो बच्चों का भविष्य भी है। कई किलोमीटर दूर से आने वाले विद्यार्थियों को यहाँ मुफ्त किताबे, मध्यान्ह भोजन तो मिलता था लेकिन विगत कई साल से दर्ज विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पर्याप्त शिक्षक नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ता था। हालांकि अन्य शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाते थे, लेकिन शिक्षक की कमी की वजह से अन्य शिक्षकों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा निर्देशन में जब रिक्त पदों की जानकारी एकत्रित कर युक्ति युक्तकरण से अतिशेष शिक्षको की पदस्थापना की गई तो कोरकोमा मिडिल स्कूल में अध्ययन करने वाले सैकड़ों विद्यार्थियों के भाग खुल गए। युक्ति युक्तकरण से यहाँ दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति से अब कोई भी कालखण्ड खाली नहीं जाता, क्लास में विद्यार्थी नियमित पढाई कर पाते हैं।
कोरबा विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोरकोमा में कुल 319 विद्यार्थी अध्ययनरत है। प्रधानपाठक श्री गोपाल प्रसाद साव ने बताया कि दर्ज संख्या के अनुसार यहाँ दो शिक्षको की कमी थी। शासन के युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया के उपरांत दो शिक्षकों की पदस्थापना विद्यालय में हुई है। युक्ति युक्तकरण से विद्यालय में पदस्थ हुई शिक्षिका श्रीमती रामेश्वरी रत्नाकर और श्रीमती पद्मा निषाद ने बताया कि अन्य विद्यालय से आने के बाद नए स्कूल में क्लास लेना प्रारम्भ कर दिया गया है। श्रीमती रत्नाकर ने बताया कि वह विद्यालय में अंग्रेजी पढ़ाती है। शिक्षिका पद्मा निषाद ने बताया कि वह सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और हिंदी की कक्षाएं ले रही है। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें खुशी है कि अब नए मैडम से उन्हें ज्ञान मिलता है। 5 से 7 किलोमीटर तक कि दूरी तय कर विद्यालय आने वाले कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों सुनील, समीर, गुँजन, कक्षा आठवीं की स्नेहा, राकेश, साहिल  ने बताया कि हम लोग का कोई भी कालखंड खाली नहीं जाता। विद्यालय में मैडम के आ जाने से पढ़ाई लगातार चलती रहती है।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत