Ro no D15139/23

मांदर में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत प्रशासन और समाजसेवियों ने मिलकर की मदद

जगदलपुर 01 सितम्बर 2025/ पिछले सप्ताह आई भीषण बाढ़ से प्रभावित मांदर गांव के लोगों को प्रशासन और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयासों से बड़ी राहत मिली है। बाढ़ के कारण कई स्कूली बच्चों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, किसानों की फसलें और घरों को भारी नुकसान हुआ था, जिसका भरपाई करने के लिए त्वरित कदम उठाए गए हैं।

विद्यार्थियों को मिले नए दस्तावेज

बाढ़ में जिन स्कूली बच्चों के जाति, निवास प्रमाण पत्र और अंकसूचियां खराब हो गई थीं, उन्हें दोबारा ये दस्तावेज बनाकर वितरित किए गए। अनुविभागीय अधिकारी श्री नीतीश वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी, खंड स्रोत समन्वयक श्री पीला राम सिन्हा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर बच्चों को ये प्रमाण पत्र सौंपे।

संकुल समन्वयक श्री शिवचरण कश्यप ने बांटी शैक्षणिक सामग्री

इसके साथ ही, संकुल समन्वयक श्री शिवचरण कश्यप ने प्रभावित बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन और कपड़े भी प्रदान किए। श्रीमती शालिनी तिवारी ने बच्चों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। माध्यमिक शाला कोटवारपारा मांदर और प्राथमिक शाला चिखला पारा मांदर के बच्चों को गणवेश और बिस्किट भी वितरित किए गए।

स्वीपर संघ और एनएसएस के छात्रों ने किया श्रमदान

शिक्षा विभाग के अंशकालीन स्वीपर संघ, विकासखंड लोहंडीगुड़ा के करीब 150 सदस्यों ने स्वयं प्रेरित होकर बाढ़ प्रभावित ग्राम मांदर में श्रमदान किया। इन सदस्यों ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए घरों के मलबे की सफाई की। जिन घरों में केवल महिला सदस्य थीं और सफाई करना संभव नहीं था, वहां स्वीपर संघ ने विशेष सहयोग दिया। उन्होंने भीगे हुए धान और अनाज को धूप में सुखाने में भी मदद की। गांव के कई घर बाढ़ में पूरी तरह ढह गए थे, जबकि अन्य घरों को आंशिक क्षति पहुंची है। वहीं कई घरों में करीब एक फीट तक मलबा जमा था। इस कार्य के लिए घर के सदस्यों ने शिक्षा विभाग के अंशकालीन स्वीपर संघ की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियागुड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने भी बाढ़ से ध्वस्त मकानों के मलबे को हटाने में श्रमदान कर पीड़ितों की मदद की।

किसानों को जारी हुए नए क्रेडिट कार्ड

बाढ़ से प्रभावित ग्राम मांदर के किसानों को भी राहत प्रदान की गई है। इस क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए नवीन किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए, जिससे उन्हें खेती-किसानी के लिए आर्थिक सहायता मिल सके। इस राहत और बचाव कार्य के दौरान समस्त संकुल समन्वयक और शिक्षक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस संवेदनशील समय में बच्चों और परिवारों की मदद में अपना योगदान दिया।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!