Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अब बिजली बिल से मिल रही राहत

योजना से धरमपुरा निवासी श्री श्रीनिवास वर्मा के घर का बिजली बिल हुआ 90 फीसदी से कम
जगदलपुर । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जगदलपुर धरमपुरा निवासी श्री श्रीनिवास वर्मा के घर का बिजली बिल 90 फीसदी से भी कम हो गया है। इस महत्वपूर्ण योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने से अब उन्हें घर के बिजली बिल से राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के बारे में एक परिचित से जानकारी प्राप्त होने के बाद योजनांतर्गत लाभ लेने के लिए बैंक से एक लाख रुपए का ऋण भी लिया और अब सरकार की सब्सिडी मिलने पर आधा राशि जमा भी कर चुके हैं। इस योजना के जरिए आम लोगों को बिजली बिल की चिंता से न केवल मुक्ति मिल रही है बल्कि वे ग्रीन एनर्जी को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं।
जगदलपुर धरमपुरा में रहने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर श्री श्रीनिवास वर्मा के घर पर 03 किलोवाट का सोलर पैनल लगा है, जिससे लाभान्वित होकर वे काफी प्रसन्न हैं और इस योजना के लिए सरकार का शुक्रिया अदा करते बताते हैं कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत उनके घर की छत पर 03 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया गया है जिसकी लागत करीब दो लाख रुपए आई है। जिसमें केंद्र शासन की ओर से योजना के तहत 76 हजार रुपए की सब्सिडी भी मिली है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर बिजली की खपत बहुत ज्यादा थी उनके यहां पांच से सात हजार रुपए तक का हर महीने बिजली बिल आता था। वहीं गर्मी के मौसम में बिजली का बिल काफी बढ़ जाता था। लेकिन घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने से पिछले दो माह से बिजली बिल 90 फीसदी से भी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना का सभी लोगों को लाभ उठाना चाहिए, ऐसा करके लोग अपने पर्यावरण के लिए भी योगदान दे सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन उर्जा को बढ़ावा दें और अपने बिजली बिल की लागत खत्म करने के लिए इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना हेतु आवेदन की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता राष्ट्रीय सौर ऊर्जा पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बिजली कनेक्शन नंबर, आधार कार्ड और छत की फोटो जैसी सामान्य जानकारियां अपलोड की जानी है। उपभोक्ता अपने नजदीकी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में संपर्क कर भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने हेतु बैंक ऋण का भी प्रावधान है। उक्त ऋण लेने के लिए किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक या सहकारी बैंक में सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक