Ro no D15139/23

मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर

530 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, 299 किसानों को होगा सीधा लाभ*

 

रायपुर, 27 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर जिले के विकासखंड भोपालपटनम में जल संसाधन विभाग द्वारा मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। लगभग 370.55 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। यह कार्य 23 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुआ था और अब तक 71 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। योजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मजबूत होगी और किसानों की खेती को नई दिशा मिलेगी।

 

*चार गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ*

 

मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से ग्राम तमलापल्ली, मद्देड़, संगमपल्ली और बारेगुड़ा के लगभग 299 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इस परियोजना के माध्यम से 530 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को समय पर पानी मिल सकेगा और खेती अधिक उत्पादक बनेगी।

 

*खेती के साथ जल संरक्षण को भी मिलेगा बढ़ावा*

 

यह तालाब केवल सिंचाई का साधन नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र में जल संरक्षण और जल संवर्धन को भी मजबूत करेगा। तालाब के पुनर्जीवन से ग्रामीणों को वर्षभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही निस्तारी जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

 

*किसानों में दिख रहा उत्साह*

 

क्षेत्र के किसानों में इस योजना को लेकर उत्साह है। ग्रामीणों का मानना है कि तालाब के जीर्णाेद्धार से खेती की स्थिति बेहतर होगी और आने वाले समय में उत्पादन के साथ आय में भी वृद्धि होगी। इससे किसानों को फसल विविधीकरण और बेहतर कृषि प्रबंधन का अवसर मिलेगा।

 

*ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम*

 

मद्देड़ तालाब का जीर्णाेद्धार कार्य जल संसाधन विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो क्षेत्र में जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और ग्रामीण विकास को नई गति देगा। यह परियोजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र को आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम साबित होगी।

  • Related Posts

    डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज

      गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों सहित कुल 250 सीटों को मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं…

    Read more

    आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना 29 किस्तों में महिलाओं के खातों में पहुँचे 18,805 करोड़ रुपये से अधिक, आत्मनिर्भरता और सम्मान का बढ़ा विश्वास

      रायपुर, 13 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना एक ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित हो चुकी है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,