Ro no D15139/23

रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

Iran Mojtaba Khamenei Coma: मोजतबा खामेनेई को 8 मार्च को ईरान का नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया था.  28 फरवरी को उनके पिता और दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद असेंबली ऑफ काउंसिल द्वारा चुने गए थे. मोजतबा ने सुप्रीम लीडर बनने के 4 दिन बाद अपना पहला भाषण दिया, लेकिन इस समय भी वे खुद सामने नहीं आए. क्योंकि खबरें आई थीं कि 28 फरवरी को हुए अमेरिका-इजरायल के हमलों में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और कोमा में थे. अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि वह कोमा में हैं. एक हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका कम से कम एक पैर भी काटना पड़ा है.

ब्रिटिश टैबलॉयड द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और फिलहाल तेहरान में उनका इलाज चल रहा है. द सन ने अपने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि नए ईरानी नेता का ‘कम से कम एक पैर काटना पड़ा है और उनके पेट या लीवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है.  ऐसा लगता है कि वह कोमा में भी हैं.’

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि मोजतबा खामेनेई 28 फरवरी को हुए उसी हवाई हमले में घायल हुए थे या नहीं, जिसमें उनके 86 वर्षीय पिता की मौत हो गई थी. यह भी बताया गया कि फिलहाल वह ईरान की युद्ध रणनीति का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं. अखबार के अनुसार खामेनेई का इलाज तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में कड़ी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है. रिपोर्ट में ईरान की राजधानी के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि नेता की हालत ‘बेहद गंभीर’ है.

सूत्र के अनुसार जिस अस्पताल यूनिट में उनका इलाज हो रहा है, उसे पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात की गई है. डॉक्टर लगातार आईसीयू में उनका इलाज कर रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद रजा जफरगंदी, उनके उपचार की निगरानी कर रहे हैं. जफरगंदी युद्ध से जुड़े घावों के इलाज में अनुभवी वरिष्ठ ट्रॉमा सर्जन माने जाते हैं

कुछ अन्य रिपोर्ट्स में भी किया गया था चोट का जिक्र

पहले ऐसी रिपोर्टें सामने आई थीं कि अमेरिका-इजरायल के शुरुआती हमलों में मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे. इन्हीं हमलों में उनके पिता, मां, पत्नी, बहन और भतीजी की भी मौत हो गई थी. ईरान के सरकारी टीवी ने उन्हें ‘जानबाज-ए-रमजान’ कहा है, जो आमतौर पर देश की सेवा में घायल हुए व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया था कि खामेनेई ‘हल्के रूप से घायल’ हुए हैं, जबकि सीएनएन के मुताबिक उनके पैर में फ्रैक्चर, बाईं आंख के आसपास चोट और चेहरे पर मामूली कट लगे हैं.

ईरान का सरकारी टेलीविजन नेतृत्व की मौजूदगी दिखाने के लिए 12 मार्च को एक बयान प्रसारित किया. इसे खामेनेई का सत्ता संभालने के बाद पहला संदेश बताया गया है. यह बयान मोजतबा की जगह एक न्यूज एंकर ने पढ़कर सुनाया. उनके भाषण के दौरान कार्ड बोर्ड से बना उनका एक पुतला सामने रखा गया था. इसमें कहा गया कि ईरान अपने नागरिकों के खून का बदला लेगा और क्षेत्रीय समुद्री मार्गों को निशाना बनाते हुए हमले जारी रखेगा. इसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की धमकी भी शामिल थी.

क्या ईरान पर चल रहा भूतिया शासन?

उधर खाड़ी देशों पर ईरान के लगातार हमलों के बीच कई तरह की साजिशी थ्योरी भी सामने आई हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि तेहरान पर इस समय एक ‘घोस्ट आयतुल्ला’ का शासन है. द सन के हवाले से एक ईरानी विश्लेषक ने कहा कि देश के सैन्य अभियान सक्रिय नेता के बिना भी जारी रह सकते हैं. विश्लेषक ने कहा, ‘उनके पिता एक ऐसी व्यवस्था छोड़ गए हैं जो अब अपने आप चल रही है और जिसे एक ‘भूत’ की तरह भी चलाया जा सकता है. यही वजह है कि ईरान की मिसाइलें और ड्रोन अब भी उड़ रहे हैं और युद्ध जारी रहेगा.’

  • Related Posts

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      *{शत शत नमन – 3 अप्रैल 1680 को 50 वर्ष की आयु में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वर्गवास हुआ था। शत शत नमन}* क्या आप अंदर से परेशान हैं…

    Read more

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    NASA Artemis-II: 50 साल से अधिक समय बाद अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री फिर से चंद्रमा के चारों ओर की यात्रा पर निकल गए. नासा ने बुधवार को आर्टेमिस-II मिशन के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत