Ro no D15139/23

मेहनत का सम्मान, खातों में पहुंची खुशियों की रकम मनरेगा मजदूरी भुगतान से ग्रामीण परिवारों के जीवन में लौटी मुस्कान

रायपुर, 23 मई 2026/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान जारी होने से प्रदेश के हजारों श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत मिली है। मजदूरी राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक चिंताएं कम हुई हैं और घर-परिवार की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिली है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा केवल रोजगार उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि गरीब और श्रमिक परिवारों की आजीविका का मजबूत आधार बनकर सामने आ रही है। समय पर मजदूरी भुगतान होने से श्रमिकों के चेहरे पर संतोष और भरोसा दिखाई दे रहा है।

बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम रजखेता निवासी श्रमिक श्री महेंद्र सिंह ने मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण कार्य में मेहनत की। मजदूरी भुगतान लंबित होने से परिवार के दैनिक खर्च, राशन और बच्चों की जरूरतों को लेकर चिंता बनी हुई थी। खाते में मजदूरी राशि पहुंचते ही उन्हें बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि अब परिवार की आवश्यकताओं को समय पर पूरा कर पा रहे हैं और सीधे खाते में भुगतान होने से पारदर्शिता भी बढ़ी है।

इसी गांव की श्रमिक श्रीमती मानमती ने बताया कि मनरेगा उनके परिवार की आय का प्रमुख सहारा है। मजदूरी राशि मिलने के बाद उन्होंने घर की जरूरी सामग्री खरीदी और घरेलू खर्चों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के लिए कठिन समय में आर्थिक संबल बन रही हैं।

प्रदेश में मनरेगा के माध्यम से लगातार रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ मजदूरी भुगतान प्रक्रिया में भी तेजी लाई जा रही है। इसका सकारात्मक असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। समय पर भुगतान से श्रमिकों का शासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है और गांवों में राहत एवं संतोष का वातावरण बना है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!