Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

हाईस्कूल का परिणाम 58.39 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट का परिणाम परिणाम 71 प्रतिशत रहा*

 

रायपुर, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्लई, माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू सहित छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 का परिणाम 58.39 प्रतिशत और हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट का परिणाम परिणाम 71 प्रतिशत रहा।

 

*हाईस्कूल परीक्षा परिणाम*

 

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल में 2026 का परीक्षा परिणाम आज 14 मई को अपरान्ह 4 बजे घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 33 हजार 893 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 31 हजार 852 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। विभिन्न कारणों से 39 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। कुल 31 हजार 813 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें 18 हजार 578 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 58.39 प्रतिशत रहा।

 

*हायर सेकण्डरी परीक्षा परिणाम*

 

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 का परीक्षा परिणाम भी आज अपरान्ह 4 बजे घोषित किया गया। इस परीक्षा में कुल 40 हजार 256 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 38 हजार 883 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 3 हजार 682 विद्यार्थी आरटीडी योजना अंतर्गत शामिल हुए। विभिन्न कारणों से 40 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। कुल 34 हजार 961 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया, जिसमें 24 हजार 823 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 71 प्रतिशत रहा।

 

विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in तथा http://www.result.cg.nic.in परीक्षा परिणाम पोर्टल⁠ पर देख सकते हैं।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल