Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण से स्कूलों में लौटी रौनक

*अंग्रेजी, गणित और कला विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति से बच्चों और पालकों में जगी नई उम्मीद*

रायपुर, 10 जुलाई 2025/ महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मोहगांव में शिक्षक नियुक्ति के साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है। वर्ष 2022 में स्थापित इस विद्यालय को माध्यमिक स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोला गया था, लेकिन प्रारंभ से ही शिक्षकों की कमी के कारण यह संस्था शिक्षकविहीन स्थिति में संचालित हो रही थी। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और अभिभावकों में निराशा व्याप्त थी।

शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में तीन विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। अब अंग्रेजी, गणित एवं कला जैसे प्रमुख विषयों के लिए नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इन विषयों में क्रमशः श्री देवेंद्र चंद्राकर, श्री शैलेन्द्र ठाकुर और श्री रामसिंह नाग की नियुक्ति की गई है। साथ ही विज्ञान सहायक श्री भूपेंद्र जसपाल भी विद्यालय में सेवाएं दे रहे हैं।

शिक्षकों की उपलब्धता के साथ विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिली है। कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हो रही हैं और विद्यार्थियों की उपस्थिति में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। बच्चे अब पूरे उत्साह के साथ पढ़ाई में जुटे हैं।

विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति से न केवल बच्चों की पढ़ाई में सुधार हुआ है, बल्कि मोहगांव सहित आसपास के गांवों के पालकों और ग्रामीणों में भी प्रसन्नता का माहौल है। ग्रामवासियों ने शासन और शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय ग्रामीण अंचल में शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

गांव के जनपद सदस्य श्री भूपेंद्र दीवान, सरपंच श्री नरेन्द्र दीवान तथा एसएमसी अध्यक्ष डॉ. चेतन साहू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सबके लिए के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में यह एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में विद्यालय में अन्य आवश्यक संसाधन भी शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और समग्र शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

  • Related Posts

    सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, 1500 से अधिक कार्यकर्ता मिलने पहुंचे

        *​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस…

    Read more

    वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं:वन मंत्री केदार कश्यप

    *बारनावापारा अभयारण्य में मृत मिले तीन चीतलों की वैज्ञानिक जांच शुरू*   *पोस्टमार्टम कराया गया, ट्रैप कैमरे से हो रही निगरानी*   रायपुर, 09 जुलाई 2026/ बारनावापारा अभयारण्य में मृत…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध