Ro no D15139/23

साउथ अफ्रीका दौरे का बदला पूरा शेड्यूल, टीम इंडिया खेलेगी अब इतने मुकाबले

India Women Cricket Team Schedule updated: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इसमें तीन टी20 मैच जोड़ दिए हैं. अब इस दौरे पर भारतीय टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. इस बदलाव से दोनों टीमों को फरवरी 2027 में होने वाली पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारी मजबूत करने का शानदार मौका मिलेगा.

टी20 सीरीज पर CSA का फोकस

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने टी20 सीरीज को शामिल करने का फैसला आगामी महिला चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए किया है. श्रीलंका में होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले प्रोटियाज टीम अपनी रणनीति, प्लेइंग कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों की फॉर्म को परखना चाहती है. CSA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा कि

टेस्ट से शुरू होगा दौरा

भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर से गकेबरहा में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी. चार दिन तक चलने वाले इस मुकाबले के बाद दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 16 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा. इसके बाद 19 दिसंबर को केप टाउन में दूसरा वनडे और 22 दिसंबर को ब्लोमफोंटेन में तीसरा वनडे आयोजित होगा. वनडे सीरीज खत्म होने के बाद टी20 का मुकाबला खेला जाएगा. पहला टी20 मुकाबला 26 दिसंबर को बेनोनी में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला 29 और 30 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रूम में आयोजित होगा.

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद फिर आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीमों के बीच हाल के वर्षों में मुकाबले काफी रोमांचक रहे हैं. दोनों टीमें बड़े मंचों पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आई हैं. पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत हुई थी. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी. हालांकि टी20 फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका ने भी अपनी ताकत दिखाई है. इस साल खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप में प्रोटियाज टीम ने भारत को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. ऐसे में अब घरेलू मैदान पर होने वाली टी20 सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

हर फॉर्मेट में होगी असली परीक्षा

भारत का यह दौरा सिर्फ द्विपक्षीय सीरीज (Bilateral Series) नहीं बल्कि आगामी बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है. टेस्ट में धैर्य, वनडे में संतुलन और टी20 में आक्रामक क्रिकेट, तीनों क्षेत्रों में दोनों टीमों की असली परीक्षा होगी. साउथ अफ्रीका जहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा, वहीं भारतीय टीम चैंपियन टीम के रूप में अपनी लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

भारत महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा

एकमात्र टेस्ट

  • 9-12 दिसंबर: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गकेबरहा

वनडे सीरीज

  • 16 दिसंबर: पहला वनडे, पार्ल
  • 19 दिसंबर: दूसरा वनडे, केप टाउन
  • 22 दिसंबर: तीसरा वनडे, ब्लोमफोंटेन

टी20 इंटरनेशनल सीरीज

  • 26 दिसंबर: पहला टी20, बेनोनी
  • 29 दिसंबर: दूसरा टी20, पोटचेफस्ट्रूम
  • 30 दिसंबर: तीसरा टी20, पोटचेफस्ट्रूम

भारत और साउथ अफ्रीका की यह सीरीज साल के अंत में महिला क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा आकर्षण रहने वाली है. तीनों फॉर्मेट में होने वाली यह भिड़ंत चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियों को सामने लाएगी.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय