Ro no D15139/23

राजस्व न्यायालयों का नियमित रूप से करें निरीक्षण – कलेक्टर

कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 11 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उन्होंने सभी राजस्व न्यायालयों एवं तहसीलों के निरीक्षण के लिए रोस्टर तैयार कर नियमित रूप से निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य प्राधिकृत अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण एवं व्यवस्था सुधार करवाने को कहा। कई राजस्व न्यायालयों में पेशी की तारीख की जानकारी नहीं प्राप्त हो रही है इसे समयानुसार करवाने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए।
उन्होंने समय सीमा के भीतर सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने स्वामित्व योजना अंतर्गत लंबित आवेदनों को एक माह के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने 3 वर्ष से अधिक अवधि से लंबित राजस्व न्यायालयों के सभी प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकृत करने को कहा। उन्होंने नामांतरण, बटांकन, अभिलेख सुधार एवं अन्य राजस्व संबंधित प्रकरणों की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वनाधिकार पट्टा प्राप्त हितग्राहियों का विवरण भुइया एप्प में तीव्रता से प्रविष्टि करवाने के निर्देश दिए।
विभिन्न शासकीय विभागों एवं संस्थानों को विकास कार्यों हेतु भूमि आबंटन पर प्रकरणवार चर्चा करते हुए उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे करवाने तथा पूर्व में सर्वेक्षण की लंबित राशि सर्वेयरों को जल्द से जल्द दिलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीटेक योजना के अंतर्गत सभी हितग्राहियों के रिकॉर्ड को अपडेट करने को भी कहा। इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम ओंकार यादव, आकांक्षा त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा सहित समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    हाथियों के बीच फंसे बुजुर्गों को वन विभाग ने बचाया पत्थलगांव परिक्षेत्र में 11 हाथियों के दल के बीच साहसिक रेस्क्यू, जनहानि टली

      जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम तिलडेगा क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें वन विभाग की…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने