Ro no D15139/23

राजस्व अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहकर राजस्व प्रकरणों का करें निराकरण – कलेक्टर हरिस एस

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जगदलपुर 18 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि जिले में राजस्व अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए, राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने में तत्परता दिखाएं। उन्होंने कहा कि नक्शा बटांकन की प्रक्रिया में सभी तहसील से शीट के आधार पर ऑनलाइन अपडेट करते हुए लंबित प्रकरणों को 24 मार्च तक पूरा करें। कलेक्टर ने मंगलवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में राजस्व प्रकरणों के दर्ज, निराकरण एवं लंबित प्रकरणों, ई- कोर्ट के प्रकरणों, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन, नक्शा बटांकन की प्रगति, भू-अर्जन के प्रकरण, स्लरी पाइप लाइन विस्तार के तहत भुगतान के प्रकरण, अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन के प्रकरण, राजस्व न्यायालयवार लंबित प्रकरणों, भू- अभिलेख पर त्रुटि सुधार के मामले, आरबीसी 6-4 के प्रकरणों के निराकरण की स्थिति और भुगतान की समीक्षा की गई ।
इसके अलावा शीर्ष बी-121 विविध सामान्य राजस्व प्रकरण, अनाधिकृत रूप से भूमि पर कब्जा करने या रखने वाले व्यक्तियों की बेदखली और उन पर शास्ति की कार्रवाई, अ -74 के मामले, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 170,126,135 के प्रकरण, वनाधिकार पट्टे का डिजिटाइजेशन एवं अभिलेख दुरुस्तीकरण की जानकारी, अनुविभागीय व तहसील कार्यालय के निर्माण कार्यों की प्रगति और आवश्यक संसाधनों, असर्वेक्षित गांवों के राजस्व सर्वेक्षण की प्रगति, नक्शा नवीनीकरण की प्रगति, बैंक बंधक के प्रकरण, डिजिटल हस्ताक्षरीकृत खसरों की प्रगति, राजस्व शिविर की क्रियान्वयन एवं आवेदनों पर कार्यवाही की समीक्षा किया गया । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, श्री ऋषिकेश तिवारी, समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जगदलपुर के धरमपुरा में ऐतिहासिक खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धाएं

    पदक तालिका में ओडिशा सबसे आगे जगदलपुर, 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की…

    Read more

    कलेक्टर ने किया ओवर द काउंटर हेल्प डेस्क का उद्घाटन छत्तीसगढ़ में अब फिजिकल चालान बंद

    डिजिटल ई-चालान से ही होगा भुगतान जगदलपुर, 1 अप्रैल 2026/ प्रदेश में वित्तीय व्यवस्था को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की दिशा में आज एक नई शुरूआत हुई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत