Ro no D15139/23

जिले के तीन वनग्राम बनेंगे राजस्व गांव

सर्वे पूरा, राजस्व अभिलेख तैयार, प्रारंभिक प्रकाशन भी हुआ

15 दिवस के भीतर लिखित-मौखिक दावा-आपत्तियां आंमत्रित

धमतरी । धमतरी जिले के तीन वनग्रामों को राजस्व गांवों का दर्जा देने की प्रक्रिया लगभग पूर्णता पर है। जिले की मगरलोड तहसील के 3 वनग्रामों को राजस्व ग्रामों का दर्जा देने सर्वेक्षण प्रक्रियाधीन है। इसके साथ ही इन गांवों के राजस्व अभिलेख, नक्शा, खसरा आदि भी तैयार कर लिए गये है। इन गांवों में मगरलोड तहसील के ग्राम मूलगांव, बोदलबाहरा और सोनारिनदैहान गांव शामिल है। इन तीनों गांवों के तैयार राजस्व अभिलेखों का प्रारंभिक प्रकाशन जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा किया जा चुका है। सभी अभिलेख संबंधित ग्राम पंचायतों में आमजनों-ग्रामवासियों के अवलोकन के लिए कार्यालयीन दिवसों में उपलब्ध है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा इन अभिलेखों से संबंधित आमजनों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की जा रही है। हल्का पटवारी द्वारा तैयार किये गये नक्शा शीटों एवं खसरों पर जिस किसी भी व्यक्ति या संस्था को आपत्ति हो, तो प्रकाशन तिथि से 15 दिवस के भीतर लिखित-मौखिक आवेदन कार्यालयीन समय में स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से दावा-आपत्ति संबंधित ग्राम पंचायत में प्रस्तुत कर सकते है। नियत समयावधि के बाद मिले दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब