Ro no D15139/23

खरीफ विपणन 2026 की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न बीज-उर्वरक की गुणवत्ता और अवैध भंडारण पर निगरानी के दिए निर्देश

जशपुरनगर 14 मई 2026/ जिला पंचायत जशपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार ने आज आगामी खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उप संचालक कृषि, सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक उपस्थित रहे।
’बैठक के मुख्य रूप से खरीफ सीजन हेतु बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों की उपलब्धता, गुणवत्ता, नैनो यूरिया उपयोग’ और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त आदान उपलब्ध कराने तथा अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।
खरीफ सीजन से पहले उर्वरक, बीज व कीटनाशकों के सैंपल शीघ्र लेने और गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। उर्वरक निरीक्षकों को लक्ष्य अनुसार नियमित निरीक्षण व सैंपलिंग के निर्देश दिए गए। उर्वरक नियंत्रण आदेश, सैंपलिंग प्रक्रिया, गुणवत्ता परीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। सभी उर्वरक निरीक्षकों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।
खरीफ 2026 में  दलहन, तिलहन, मोटे अनाज व अन्य वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई। आरएईओ वार उच्च धान रकबा वाले गांवों व कृषकों की सूची तथा धान रकबा का मैप तैयार करने के निर्देश दिए गए। किसानों को जल संरक्षण आधारित खेती का प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया। विकासखंड कांसाबेल में कम फील्ड कवरेज पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण और किसानों से सीधा संपर्क बढ़ाने को कहा गया।
कृषक उन्नति योजना के तहत 11,000 प्रति एकड़ आदान सहायता के वितरण, पात्र किसानों का पंजीयन व सत्यापन समय पर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम धन-धान्य कृषि योजना, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जैविक-प्राकृतिक खेती, कृषि यांत्रिकीकरण’ एवं ’दलहन-तिलहन विस्तार’ कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

  • Related Posts

    ​शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे: तीन महीने के ‘ब्रिज कोर्स’ से तय होगी कक्षा

      ​रायपुर,25 जुलाई 2026/अप्रवेशी और शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना एक जरूरी कदम है। इसके लिए घर-घर सर्वे कर बच्चों की पहचान करना, विशेष शिक्षण (ब्रिज…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अभिनव पहल

      30 जुलाई को प्रदेश में पहली बार आयोजित होगा ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ महतारी वंदन योजना की लाखों हितग्राही महिलाओं के साथ समाज के सभी वर्गों की होगी सहभागिता…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…