Ro no D15139/23

संभाग आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर दुग्गा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोल ऑब्जर्वर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर से मतदाता सूची शुद्धता के बारे में दी विस्तृत जानकारी

जशपुरनगर 11 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा हेतु आज जिला कार्यालय जशपुर के सभाकक्ष में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संभाग आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर सरगुजा संभाग  नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने की। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोल ऑब्जर्वर द्वारा विशेष रूप से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, दावे-आपत्तियों की स्थिति तथा लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक मे आयुक्त/रोलआब्जर्वर द्वारा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर ष्कोई भी पात्र नागरिक मतदाता पंजीयन से न छूटे तथा कोई अपात्र व्यक्ति का मतदाता पंजीयन न होष् इस हेतु जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अपेक्षा की गई।
पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण –
बैठक में बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत गणना पत्रक भरने की अवधि 04 नवंबर 2025 से 18 दिसम्बर 2025 तक रही तथा 23 दिसम्बर 2025 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। दावा-आपत्तियों की सुनवाई 23 दिसम्बर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक संपन्न हुई, जबकि 14 फरवरी 2026 तक उनके निराकरण की कार्यवाही जारी रहेगी। अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है।
जिले में कुल 2,10,934 लॉजिकल एरर चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 11 फरवरी 2026 तक 2,10,690 का निराकरण कर सुनवाई पूर्ण की जा चुकी है। दावा-आपत्ति के दौरान कुल फॉर्म 06 (10505), फॉर्म 07 (346) एवं फॉर्म 08 (2008) प्राप्त हुए। इनमें से फॉर्म 06 के 5036, फॉर्म 07 के 85 तथा फॉर्म 08 के 778 प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है। शेष लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही जारी है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर विशेष चर्चा –
बैठक में रोल ऑब्जर्वर द्वारा  29 जनवरी 2026 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता पंजीयन से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे अपने स्तर पर भी मतदाता सूची के परीक्षण में सक्रिय सहयोग दें, ताकि पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके।
बैठक में उपायुक्त सरगुजा संभाग श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरिओम द्विवेदी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री नन्द जी पाण्डेय सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया। यह समीक्षा बैठक निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं सहभागी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से महंत परिवार की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    सरकारी योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, महिलाएं बन रहीं परिवार की ताकत सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से परिवार की आय में दे रहीं योगदान कोरबा, 05 मार्च 2026/ राज्य सरकार की ’महतारी…

    Read more

    मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    कोरबा, 05 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम विभाग के मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को कोरबा जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी