Ro no D15139/23

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर ने विभागीय कर्मचारियों के समर्पित कार्य की प्रशंसा की
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी  जगरानी इक्का ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की ई-केवाईसी की स्थिति जानी। जिन हितग्राहियों की केवाईसी नहीं हुई है, उन्हें सीएससी केंद्रों के माध्यम से तुरंत पूर्ण कराने को कहा।
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की प्रगति भी ली गई। कलेक्टर ने अपूर्ण निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को,समय पर नाश्ता,गुणवत्तापूर्ण गर्म भोजन,स्वच्छता, नाखून काटने, सफाई और नियमित स्वास्थ्य जाँच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने नगरी में कुपोषण मुक्त अभियान का प्रॉपर फॉलो अप लेने और रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए।  जहां कुपोषण ज्यादा हो उन गांव में अजीम प्रेमजी का भी सहयोग ले । उन्होंने बड़ी पंचायत को कुपोषण मुक्त करने ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कारण उनका सहयोग लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर में एनआरसी में भर्ती बच्चों की जानकारी ली तथा उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनआरसी केंद्र की आवश्यक मरम्मत हेतु प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करे।
कलेक्टर ने विभागीय कर्मचारियों के समर्पित कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का सप्ताह में रैंडम निरीक्षण करें और निरीक्षण की फोटो ग्रुप में साझा करें।
बैठक में पोषण ट्रैकर, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल संरक्षण योजनाएं, सुपोषण अभियान, किशोरी बालिका योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम समेत अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करना है। इसलिए सभी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….