Ro no D15139/23

साक्षरता मिशन की महापरीक्षा अभियान की तैयारियों की समीक्षा

अम्बिकापुर 14 मार्च 2026/ जिले में कलेक्टर एवं अध्यक्ष (कार्यकारिणी) जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण  अजीत वसंत के मार्गदर्शन में संभागीय संयुक्त संचालक  संजय कुमार गुप्ता द्वारा प्रदेश व्यापी शिक्षार्थी आकलन महापरीक्षा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा प्राप्त चेक लिस्ट के आधार पर आयोजित इस समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, जिला परियोजना अधिकारी, प्राचार्य डाइट तथा विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आगामी 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले महापरीक्षा अभियान के सफल आयोजन के लिए जिलेवार तैयारियों की जानकारी ली गई।

वेबीनार के माध्यम से आयोजित इस बैठक में संयुक्त संचालक  गुप्ता ने अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने तथा गुणवत्तापूर्ण परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक स्तर पर वातावरण निर्माण, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक लाने के लिए आवश्यक ड्यूटी लगाने हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि महापरीक्षा अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक शिक्षार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कर साक्षरता के लक्ष्य को मजबूती प्रदान किया जाए। अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!