Ro no D15139/23

रितु रजक कपड़े का व्यवसाय अपनाकर बनी आत्मनिर्भर

जशपुरनगर 13 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व एवं राज्य शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहचान बना रही हैं। बिहान योजना अंतर्गत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएँ अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं और परिवार की जिम्मेदारियाँ भी सफलता पूर्वक निभा रही हैं।

दुलदुला विकासखण्ड की निवासी श्रीमती रितु रजक इसकी प्रेरक मिसाल हैं। उन्होंने दीपक स्व-सहायता समूह से जुड़कर समूह गतिविधियों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रारंभ में उन्होंने ग्राम संगठन से 10,000 रुपये तथा अपने समूह को बैंक से प्राप्त ऋण में से 40,000 रुपये का ऋण लेकर कपड़े का व्यवसाय प्रारंभ किया। व्यवसाय में सफलता मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत साधन संस्था की तकनीकी सहायता से ग्रामीण बैंक दुलदुला से 2 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर कारोबार का विस्तार किया।
आज श्रीमती रितु रजक का कपड़े का व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इससे उन्हें प्रतिमाह 20 से 25 हजार रुपये की आय हो रही है। मेहनत और आत्मनिर्भरता से आज “लखपति दीदी” के रूप में पहचान बना चुकी है।
श्रीमती रितु रजक ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत