Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़कों की मरम्मत कार्य जारी

5 वर्ष की संधारण अवधि वाली कुल 138 सड़कों में आवश्यकतानुसार कराया जाएगा मरम्मत कार्य

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अं. चौकी में निर्मित सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं बेहतर यातायात योग्य बनाने के लिए चरणबद्ध रूप से मरम्मत एवं संधारण कार्य किया जा रहा है।
प्रथम चरण में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों का अनुबंध शर्तों के अनुसार मरम्मत कार्य कराया गया। इस दौरान सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत कर आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
इसी क्रम में द्वितीय चरण के अंतर्गत 5 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों में प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत सड़क के दोनों ओर शोल्डर की सफाई, किलोमीटर स्टोन पर लिखाई एवं रंगाई-पोताई, सड़क में बने गड्ढों की भराई तथा डामर से पैच रिपेयर का कार्य किया जा रहा है।
स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण पश्चात् अनुबंध अनुसार 5 वर्ष की संधारण अवधि वाली कुल 138 सड़कों में आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसमें सड़क के दोनों तरफ शोल्डर की सफाई, किलोमीटर स्टोन एवं सूचना बोर्ड की रंगाई-पोताई तथा डामरीकृत सतह की मरम्मत शामिल है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात सुविधा में सुधार होने के साथ-साथ आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत