Ro no D15139/23

गुरुकुल में दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

कवर्धा जनपद की सुप्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में यातायात विभाग कवर्धा के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षक -कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की विशेष जानकारी दी गई। इस अवसर पर यातायात विभाग के ट्रैफिक इंचार्ज अजय कांत तिवारी एवं उनके यातायात विभाग के सहयोगियों ने रोचक ढंग से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विषय में समझाया । यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलना चाहिए ।यदि उनके द्वारा दुर्भाग्यवश दुर्घटना होती है तो उनके पिता स्वमेव आरोपी बन जाएंगे और उन पर आपराधिक तौर पर कानून लागू होगा ।उन्होंने सभी को समझाया कि शाला के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है ।जो चार पहिया वाहन चलाते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट बाँधना चाहिए।साथ ही वहां से संबंधित कागजात अपने पास रखना चाहिए । मीडिया प्रभारी शिक्षक डॉक्टर विजय कुमार शाही ने बतलाया कि यातायात इंचार्ज के द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं बस के चालक परिचालकों को समझाया गया कि वाहन का बीमा आवश्यक है जिससे दुर्घटना होने पर आर्थिक रूप से बचाव किया जा सके। उन्होंने समझाया कि जीवन अनमोल है ।इसकी सुरक्षा किसी भी कीमत पर की जानी चाहिए इसलिए यातायात विभाग का स्लोगन है सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा। शाला के प्राचार्य मनोज कुमार राय ने भी बच्चों को समझाया कि वह अनाधिकृत रूप से वाहन चालन ना करें ।अपने माता-पिता को भी यातायात नियमों के विषय में समझाएं। शाला के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीगण ने संतोष व्यक्त किया कि इस जानकारी से विद्यालय के विद्यार्थी ही नहीं समस्त कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!