Ro no D15139/23

19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

Bengal News: केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन व जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर राज्य में 19,209 करोड़ रुपये की निवेश योजना पर विस्तार से चर्चा की. इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य वर्ष 2031 तक राज्य को पूर्वी भारत का प्रमुख समुद्री, लॉजिस्टिक्स और जहाज विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करना है. करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद केंद्र के पत्तन, पोत परिवहन व जलमार्ग मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच पहली औपचारिक बैठक रही. बैठक में बंदरगाह विकास, जलमार्गों के विस्तार और समुद्री अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया.

‘मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047’

विजन 2047 के तहत बड़ा निवेश निवेश योजना में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं-

-बालागढ़ में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब का विकास
-कोलकाता व हल्दिया बंदरगाहों का विस्तार और आधुनिकीकरण
-अंतर्देशीय जलमार्गों को सशक्त बनाना
-जहाज निर्माण और मरम्मत के लिए आधुनिक अवसंरचना तैयार करना
-क्रूज पर्यटन सुविधाओं का विस्तार
-नदी तटों का पुनर्विकास
-बंदरगाह आधारित औद्योगिक क्षेत्रों का विकास

बंगाल बनेगा पूर्वी भारत का समुद्री प्रवेश द्वार

सोनोवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत के समुद्री भविष्य में बेहद अहम भूमिका निभाने वाला राज्य है. उन्होंने कहा कि 19,209 करोड़ रुपये के निवेश से कोलकाता और हल्दिया को पूर्वी भारत के प्रमुख समुद्री प्रवेश द्वार के रूप में विकसित किया जायेगा.

प्रमुख बातें

  • 19,209 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश
  • 62,500 से अधिक रोजगार सृजन की संभावना
  • 2031 तक समुद्री और लॉजिस्टिक्स हब बनने का लक्ष्य
  • कोलकाता-हल्दिया बंदरगाहों के विस्तार पर फोकस
  • जहाज निर्माण, जलमार्ग और क्रूज पर्यटन को बढ़ावा
  • पोर्ट आधारित औद्योगिकीकरण को मिलेगी नयी रफ्तार
  • Related Posts

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    Naag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का विशेष संयोग सोमवार को बन रहा है. लंबे समय बाद बने इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान