Ro no D15139/23

रोहित व्यास ने महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

भौतिकी प्रयोगशाला ठीक से संचालित नहीं करने पर व्याख्याता को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब, पुस्तकालय और  प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से उनके शंकाओं का समाधान करें ताकि, पढ़ाई और भी रोचक व उपयोगी बन सके।
अटल टिंकरिंग लैब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से 3-डी प्रिंटर, डिजिटल मल्टीमीटर, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, रोबोटिक कीट सहित अन्य उपकरणों के प्रयोग के बारे में पूछा । उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि लैब में समर्पित भाव से सीखना वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना और समस्या-समाधान की क्षमता को मजबूत करता है। कलेक्टर श्री व्यास ने छात्राओं की क्षमता-विकास के लिए लाइब्रेरियन को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से छात्राओं को पुस्तकें इश्यू करें, जिससे वे पुस्तकों से सारगर्भित शिक्षा ग्रहण कर सकें।
भौतिकी प्रयोगशाला का निरीक्षण करते समय कलेक्टर ने वहाँ की अव्यवस्था और प्रयोगशाला के ठीक से संचालित न होने पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने भौतिकी की व्याख्याता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, अकारण अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने प्रयोगशाला के नोडल अधिकारी को नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने विद्यालय में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और कबाड़ हो चुके सामान का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद भटनागर, विद्यालय के प्राचार्य श्री के.पी. यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर  ने निभाई शिक्षक की भूमिका, अटल टिंकरिंग लैब में दी छात्राओं को प्रायोगिक शिक्षा
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अटल टिंकरिंग लैब में खुद को शिक्षक की भूमिका में ढालते हुए छात्राओं को प्रायोगिक शिक्षा दी। उन्होंने  बच्चों को  उपकरणों की कार्यप्रणाली समझाइए और  छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे नई तकनीक और प्रयोगशीलता को जीवन का हिस्सा बनाएं और भविष्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित करें। विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं ने  इस अनूठे प्रयास की सराहना की और कहा कि कलेक्टर द्वारा सीधे पढ़ाने का अनुभव बच्चों के लिए प्रेरणादायक और यादगार रहेगा।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!