Ro no D15139/23

तालाबों के विकास, खेल मैदान निर्माण और मुक्तिधाम में बाउंड्री-वॉल के लिए 1.40 करोड़ स्वीकृत

उप मुख्यमंत्री   अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा आदेश जारी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में दो तालाबों के विकास, खेल मैदान के निर्माण तथा मुक्तिधाम में बाउंड्री-वॉल के निर्माण के लिए एक करोड़ 39 लाख 58 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

सूडा द्वारा लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-12 में कदम डबरी तालाब तथा बभनी तालाब के विकास के लिए क्रमशः 27 लाख 92 हजार रुपए और 57 लाख 26 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-7 में उन्मुक्त खेल मैदान के निर्माण के लिए 37 लाख 87 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-4 में मुक्तिधाम में बाउंड्री-वाल के निर्माण के लिए भी सूडा द्वारा 16 लाख 53 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    बिहान की दीदियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधकर दी बधाई, साझा किए गुजरात भ्रमण के अनुभव

      कबीरधाम जिले के 17 बिहान समूहों की दीदियों और 17 पशुपालकों को गुजरात के बनासकाठा के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया था रायपुर, 27 अगस्त 2026/ कबीरधाम जिले के…

    Read more

    बैंक सखी बनकर ग्रामीणों के लिए सहूलियत का माध्यम बनीं ललिता बघेल

      तीन ग्राम पंचायतों में घर-घर पहुंच रहीं बैंकिंग और लोक सेवा केंद्र की सुविधाएं, अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान महतारी वंदन, पेंशन, छात्रवृत्ति से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक