Ro no D15139/23

सरगबंद तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 50.77 लाख तथा 3 सामुदायिक भवनों के लिए 59.77 लाख मंजूर

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 14 कार्यों के लिए 2.88 करोड़ स्वीकृत
उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए मंजूरी आदेश

कोरबा 06 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका में 14 कार्यों के लिए दो करोड़ 88 लाख 10 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से राशि की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-15 में बरभांठा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 14 लाख 92 हजार, मरखीमाता मंदिर के पास शेड निर्माण के लिए 18 लाख रुपए तथा नाली निर्माण के लिए 3 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-2 में रेस्ट हाउस बाउंड्री वॉल से मेला ग्राउंड तक सीसी रोड के लिए 19 लाख रुपए, बी.आर. अंबेडकर भवन में बाउंड्री वॉल के लिए 24 लाख 75 हजार रुपए, बीएसएनएल ऑफिस से बी.आर. अंबेडकर भवन तक सीसी रोड के लिए 28 लाख 32 हजार रुपए, सामुदायिक भवन के लिए 14 लाख 92 हजार रुपए तथा सीसी रोड के लिए 12 लाख 92 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-14 में पुलिया निर्माण के लिए 33 लाख 74 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-13 में सामुदायिक भवन के लिए 29 लाख 93 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 17 लाख 88 हजार रुपए तथा वाहन पार्किंग हेतु शेड निर्माण के लिए 18 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-4 में सरगबंद तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख 77 हजार रुपए और आरसीसी नाली एवं स्लैब निर्माण के लिए एक लाख 10 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।
 

  • Related Posts

    जगदलपुर ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती हेतु 27 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

    जगदलपुर 15 अप्रैल 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (ग्रामीण) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू…

    Read more

    घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी

      स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में रायपुर 15 अप्रैल 2026।सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला…

    Read more

    NATIONAL

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय-बीजेंद्र को भी राज्यपाल ने दिलाई डिप्टी सीएम की शपथ

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’