Ro no D15139/23

12 कार्यों के लिए 3.62 करोड़ स्वीकृत

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी*

रायपुर. 2 दिसम्बर 2025. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कबीरधाम जिले के बोड़ला नगर पंचायत में 12 कार्यों के लिए तीन करोड़ 61 लाख 73 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से ये कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बोड़ला नगर पंचायत में शेड निर्माण के लिए चार लाख 62 हजार रुपए, फुटपाथ (पेवर ब्लॉक) निर्माण के लिए आठ लाख 90 हजार रुपए, हाई-मास्ट लाइट के लिए नौ लाख 27 हजार रुपए तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पुलिया से विवेकानंद सरोवर तक नाली एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य के 72 लाख 74 हजार रुपए मंजूर किए हैं।

विभाग ने बोड़ला नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-10 में विवेकानंद तालाब से निकासी नाला तक आर.सी.सी. नाली एवं क्रॉस-कल्वर्ट निर्माण के लिए 48 लाख 95 हजार रुपए, शौचालय निर्माण के लिए 28 लाख 53 हजार रुपए, सामुदायिक भवन के पास प्रवेश द्वार निर्माण के लिए छह लाख रुपए, सामुदायिक भवन में अतिरिक्त निर्माण एवं रिनोवेशन कार्य के लिए 18 लाख 20 हजार रुपए, राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्गा मंदिर से स्टेडियम तक सीसी सड़क एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 97 लाख 42 हजार रुपए, स्टेडियम के पास ओवर हेड टैंक के निर्माण के लिए 13 लाख 80 हजार रुपए और विवेकानंद तालाब के पास बस्ती की ओर 800 मीटर बाउंड्री-वॉल निर्माण के लिए 46 लाख 90 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार