Ro no D15139/23

रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने शेयर की कृति संग फोटो, भारत vs इंग्लैंड का मैच देखने पहुंचे

इंटरटेनमेंट डेस्क। कृति सेनन का नाम पिछले कुछ वक्त से बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। अक्सर दोनों कई मौकों पर साथ भी देखे गए। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा। कृति कई इंटरव्यूज में खुद को सिंगल ही बताती रहीं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक करने की सोच रहे हैं। क्योंकि कबीर बहिया की हालिया स्टोरी तो कुछ ऐसा ही बयां करती है।

भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के पांचवें दिन कई बॉलीवुड सेलेब्स भी मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेत्री कृति सेनन भी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ इस मैच का लुत्फ उठाते दिखीं। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं। लेकिन अब खुद कबीर बहिया ने कृति सेनन के साथ एक तस्वीर मैच के दौरान की शेयर की है। कबीर ने मैच से जुड़ी कई स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसी में कबीर ने कृति सेनन के साथ भी एक फोटो शेयर की है। यह एक सेल्फी है जिसमें कृति कबीर के साथ खड़ी हैं। फोटो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। पीछे लॉर्ड्स का ग्राउंड भी दिख रहा है।

रिश्ते पर दोनों ने साधी चुप्पी

इससे पहले भी कई मौकों पर कृति और कबीर को साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर कोई बात नहीं की। न ही दोनों में से किसी ने भी इस तरह से एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर साझा की। ऐसे में अब कबीर ने कृति के साथ ये तस्वीर शेयर करके कहीं न कहीं दोनों के रिश्ते को आधिकारिक करने का काम किया है।

‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगी कृति

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ धनुष प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म को इसी साल 28 नवंबर को रिलीज होना है।

  • Related Posts

    भूत बंगला’ की शूटिंग में घायल हुए अक्षय कुमार, स्टंट के दौरान लगा झटका,

    Akshay Kumar Injury: बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार अपने दमदार और रियल स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों में जोखिम भरे सीन खुद करने की उनकी आदत ही उन्हें…

    Read more

    चीते जैसी फुर्ती: रजत पाटीदार ने गोता लगाकर लपका प्रशांत वीर का कैच, वीडियो वायरल

    Rajat Patidar Catch Video: चेन्नई की पारी का 16वां ओवर चल रहा था. अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अटैक पर थे. CSK की टीम काफी दबाव में थी, लेकिन क्रीज पर…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब