Ro no D15139/23

महाजाल से बदली जिंदगी : रूपलाल और राजेश की नई शुरुआत

रायपुर 11 मई 2025 :’सुशासन तिहार’ के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम खपरी तेली और खपरी सिंदर के दो मेहनती ग्रामीणों, रूपलाल निषाद और राजेश निषाद, के जीवन को नई दिशा दी है। इन दोनों मछुआरों ने मछली पालन के लिए शासन से सहायता प्राप्त करने हेतु समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया।

उनकी आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित शिविर में उन्हें तुरंत महाजाल (फिशिंग नेट) प्रदान किया। पहले ये दोनों पारंपरिक और सीमित साधनों से मछली पकड़ते थे, जिससे उन्हें मेहनत के अनुपात में बहुत कम आय होती थी।

लेकिन अब महाजाल की सहायता से वे अधिक मात्रा में मछली पकड़ने में सक्षम हो सकेंगे । इससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। और जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी। रूप लाल और राजेश ने शासन व प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह सहायता हमारे लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। अब हमें अपने परिवार के भविष्य को लेकर चिंता नहीं है।

मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक श्री प्रदीप भोले ने बताया कि शासन की प्रतिबद्धता है कि ग्रामीणों को उनकी जरूरत के अनुसार योजनाओं का लाभ सीधे और त्वरित रूप से मिले। सुशासन तिहार इसका सशक्त माध्यम बन रहा है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

    *प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की* रायपुर. 2 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की…

    Read more

    विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार रायपुर पहुंचे,3 मई को जनसंख्या असंतुलन एवं समाधान संगोष्ठी में होगे शामिल

    रायपुर, (IMNB NEWS AGENCY)विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  आलोक कुमार जी, का आज सुबहा रायपुर आगमन हुवा, श्री आलोक जी कल रविवार शाम 5 बजे, अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज, समता…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण