Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण परिवारों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर, 19 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आमजनों के जीवन में आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। लोग अब बिजली बिल की चिंता से मुक्त होकर सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं।

इसी क्रम में सक्ती जिला अंतर्गत ग्राम जर्वे के किसान श्री राजकुमार मनहर इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने जून 2025 में अपने घर की छत पर 2 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कराया। इस पर लगभग 1 लाख 26 हजार रुपये की लागत आई, जिसमें से 60,000 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार से मिल चुकी है और 30,000 रुपये की सब्सिडी राज्य सरकार से मिलने की प्रक्रिया में है।

श्री मनहर ने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह से शून्य हो गया है। पहले उन्हें हर महीने 300 से 400 रुपये तक का बिल देना पड़ता था, लेकिन अब बिजली खर्च की कोई चिंता नहीं रही। उन्होंने इसे किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए एक “क्रांतिकारी योजना” बताते हुए अन्य उपभोक्ताओं से भी इसका लाभ उठाने की अपील की।

योजना के तहत एक किलोवाट सोलर पैनल पर 30,000 रुपये केंद्र सरकार और 15,000 रुपये राज्य सरकार की सब्सिडी,दो किलोवाट पर 60,000 रुपये केंद्र और 30,000 रुपये राज्य सब्सिडी और तीन किलोवाट पर 78,000 रुपये केंद्र और 30,000 रुपये राज्य सब्सिडी दी जा रही है।

सोलर प्लांट से न केवल घरेलू बिजली जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि अतिरिक्त उत्पादन से उपभोक्ता “ऊर्जादाता” भी बन सकते हैं। पंजीयन के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in, पीएम सूर्यघर मोबाइल एप, सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट या टोल फ्री नंबर 1912 का उपयोग कर सकते हैं।

इस योजना के चलते प्रदेशभर में ग्रामीण और शहरी परिवार तेजी से सौर ऊर्जा को अपना रहे हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक बचत – तीनों ही लक्ष्यों की पूर्ति एक साथ हो रही है। आने वाले समय में यह योजना राज्य को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत