Ro no D15139/23

“ग्रामीण खेल संस्कृति को मिलेगा नया आयाम – सांसद खेल महोत्सव 17 अक्टूबर को

कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स में दिखेगा खिलाड़ियों का जज़्बा

धमतरी 15 अक्टूबर 2025/– युवा प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने, ग्रामीण स्तर पर खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा “फिट इंडिया मूवमेंट” के उद्देश्य को साकार करने हेतु “सांसद खेल महोत्सव” का आयोजन 17 अक्टूबर 2025 को बाबू पंडरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, धमतरी में किया जाएगा।

इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि जागृत करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा जिले के ग्रामीण व शहरी खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ — कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स — आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों सहित विभिन्न खेलों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है —

कबड्डी प्रतियोगिता के लिए श्री हरीश भुआर्य को संयोजक नियुक्त किया गया है। सह-संयोजक के रूप में डॉ. शोभाराम देवांगन (शा. उ. मा. वि. धमतरी), श्री नितिन बनवासी (राजस्व उप निरीक्षक), श्री ओंकार पटेल (शा. उ. मा. वि. सम्बलपुर), श्री राजेश बंजारे (शा. उ. मा. वि. बारना), श्री खिलेन्द्र साहू (सेजेस हटकेशर) एवं श्रीमती हुमिता साहू (शा. उ. मा. वि. कुर्रा) जिम्मेदारी निभाएंगे।

खो-खो प्रतियोगिता के संयोजक श्री सुनील सिन्हा (शा. उ. मा. वि. सोरम) होंगे। सह-संयोजक के रूप में श्री कामता प्रसाद चौबे, श्री प्रदीप सिन्हा, श्री संदीप सिन्हा, श्री नवनीत पचौरी एवं श्री महेश नागराज को नियुक्त किया गया है।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के संयोजक श्री गिरीश गजपाल (न.पा. उ. म. वि. धमतरी) होंगे, जबकि सह-संयोजक के रूप में श्री संजय गुप्ता, श्री गोपेश साहू, श्री प्रखर श्रीवास्तव, श्रीमती रेखा सिन्हा एवं श्री सतीश सोनबेर अपनी भूमिका निभाएंगे।

एथलेटिक्स के संयोजक श्री लोकेश कुमार साहू (गोकुलपुर, सेजेस) रहेंगे। उनके साथ सह-संयोजक के रूप में श्री हेमंत यादव, श्री सनद साहू, श्री राजकुमार सिन्हा, श्री तामेश्वर साहू, श्री प्रणय यादव, श्रीमती निर्मला सिन्हा एवं श्री रेवेन्द्रपुरी गोस्वामी शामिल होंगे।

सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से जिले में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाएगा, बल्कि युवाओं को “फिट धमतरी – फिट छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की ओर अग्रसर करेगा।

  • Related Posts

    गैंगरेल में जुटे 200 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमी

    उद्यमिता, नवाचार और नेटवर्किंग पर हुआ सार्थक मंथन कलेक्टर बोले जिले में उद्यमिता के अनुकूल वातावरण तैयार   धमतरी, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और उद्यमिता के वातावरण को…

    Read more

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!