रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलों से किया बड़ा हमला, ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात से पहले राजधानी में अफरा-तफरी

27 दिसंबर की रात को रूस ने कीव पर एक बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिससे शहर और आस-पास के इलाके प्रभावित हुए. मेयर और यूक्रेनी एयर फोर्स ने अलर्ट जारी किया. यह हमला ट्रंप और जेलेंस्की के बीच होने वाली शांति बैठक से ठीक एक दिन पहले हुआ. रूस ने दावा किया कि उसने फ्रंट लाइन पर बढ़त बनाई है और यूक्रेनी ठिकानों को निशाना बनाया है.

27 दिसंबर की रात यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए भारी रही. जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी आसमान से धमाकों की आवाजें आने लगीं. राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों में मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला हुआ. यह हमला ऐसे वक्त पर हुआ है, जब ठीक एक दिन बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम मुलाकात होने वाली है.

Ukraine Missile Attack By Russia in Hindi: रूस ने एक साथ दागीं कई मिसाइलें

कीव इंडिपेंडेंट ने सैन्य निगरानी से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों का बड़ा हमला किया. इस दौरान रूस ने कई किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलें, चार इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइलें और कई कैलिब्र क्रूज मिसाइलें दागीं. इसके बाद कीव शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों में भी लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं. कीव के आसपास भी दहशत, ब्रावरी में बिजली गुल हमले का असर सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं रहा. कीव से करीब 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में बसे ब्रावरी शहर में हमले के बाद बिजली चली गई. शहर और आसपास के इलाके अंधेरे में डूब गए. लोग डर के साए में रात गुजारने को मजबूर हुए. (Ukraine Missile Attack By Russia Hypersonic Ballistic Strike in Hindi)

Ukraine Missile Attack By Russia Hypersonic Ballistic Strike: आसमान में मंडराते ड्रोन

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर लोगों को सतर्क किया. उन्होंने लिखा कि राजधानी में धमाके हो रहे हैं और एयर डिफेंस सिस्टम काम कर रहा है. मेयर ने साफ कहा कि सभी लोग सुरक्षित जगहों यानी शेल्टर में ही रहें. यूक्रेन की एयर फोर्स ने भी लगातार चेतावनी जारी की. एयर फोर्स के मुताबिक, कीव और उसके आसपास ड्रोन उड़ते हुए देखे गए. कीव शहर के ऊपर, वेलिका डायमेरका, पेरेयास्लाव और चेर्निहीव क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधियां दर्ज की गईं. एयर फोर्स ने साफ कहा कि ड्रोन कीव की तरफ बढ़ रहे हैं और लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाना चाहिए.

ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात से एक दिन पहले हमला

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुद बताया कि वे रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले हैं. सीएनएन के मुताबिक, जेलेंस्की ने कहा कि यह मुलाकात युद्ध खत्म करने की कोशिशों को आगे बढ़ा सकती है, लेकिन तुरंत किसी समझौते की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. बातचीत में दोनों पक्ष ज्यादा से ज्यादा मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करेंगे.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और यूक्रेन की 20 बिंदुओं वाली शांति योजना लगभग 90 प्रतिशत तैयार है. इस बातचीत में यूक्रेन की लंबे समय की सुरक्षा, युद्ध के बाद की स्थिति और सहयोगी देशों की भूमिका पर चर्चा होगी. जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध खत्म होने के बाद यूक्रेन की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा. (Trump Zelensky Meeting in Hindi)

ट्रंप का सख्त रुख: मेरी मंजूरी जरूरी

इस बीच पॉलिटिको को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच कोई भी शांति समझौता उनकी मंजूरी के बिना पूरा नहीं होगा. ट्रंप ने कहा, “जब तक मैं मंजूरी नहीं दूंगा, तब तक कोई समझौता नहीं है.” उनके इस बयान से साफ है कि अमेरिका इस बातचीत में अहम भूमिका निभाने वाला है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर बयान जारी कर कहा कि उसकी सेनाएं दक्षिणी यूक्रेन में आगे बढ़ रही हैं. मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सेना ने जापोरिज्जिया क्षेत्र में कोसोवत्सेवो नाम की बस्ती पर कब्जा कर लिया है. रूस ने इसे “निर्णायक कार्रवाई” का नतीजा बताया.

रूस ने क्यों किए ये हमले?

रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि 20 से 26 दिसंबर के बीच यूक्रेन ने रूस के अंदर नागरिक ठिकानों पर हमले किए. रूस ने इन्हें “आतंकी हमले” बताया है. मंत्रालय के अनुसार, इन्हीं हमलों के जवाब में रूस ने यूक्रेन में एक बड़ा और पांच समूह हमले किए, जिनमें किंजल मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया.  रूस के मुताबिक, इन हमलों में यूक्रेन के हथियार बनाने वाले कारखानों, ऊर्जा संयंत्रों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, ड्रोन स्टोरेज, ईंधन और हथियारों के गोदामों और सेना के ठिकानों को निशाना बनाया गया. रूस का दावा है कि इन हमलों का मकसद यूक्रेनी सेना की ताकत को कमजोर करना था.

  • Related Posts

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    Valentine’s Day Special: वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ टेस्टी और स्पेशल ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आप झटपट से स्ट्रॉबेरी…

    Read more

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    Bangladesh Election Result : बांग्लादेश में 18 से 37 साल के युवा मतदाता कुल वोटरों का करीब 44% हैं. 2025 के आंदोलन में इसी उम्र के युवाओं की बड़ी भूमिका रही…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,