Ro no D15139/23

पुतिन पर ड्रोन अटैक! रूस का सनसनीखेज दावा, यूक्रेन बोला- झूठ है… ट्रंप, शांति डील पर मचा घमासान

रूस-यूक्रेन जंग के बीच बड़ा दावा सामने आया है. रूस का कहना है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन के सरकारी आवास पर ड्रोन हमला किया, जबकि यूक्रेन ने इसे झूठ बताया है. इस बीच ट्रंप, शांति वार्ता और रूस की धमकियों ने हालात और तनावपूर्ण कर दिए हैं.

रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक बार फिर बड़ा दावा सामने आया है. रूस का कहना है कि यूक्रेन ने सीधे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास को निशाना बनाया. मामला सिर्फ ड्रोन हमले का नहीं है, बल्कि इसके बहाने शांति बातचीत, अमेरिकी भूमिका और भविष्य की जंग पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन ने रूस के नोवगोरोड क्षेत्र में स्थित राष्ट्रपति पुतिन के सरकारी आवास पर ड्रोन हमला किया. लावरोव के मुताबिक, यूक्रेन ने 91 ड्रोन भेजे थे, जिन्हें रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने हवा में ही मार गिराया.

Putin Drone Attack in Hindi: स्पुतनिक के हवाले से लावरोव ने चेतावनी दी

लावरोव ने इस कथित हमले को राज्य द्वारा किया गया आतंकवाद बताया. उन्होंने कहा कि कीव सरकार अब सीधे हिंसा की नीति पर उतर आई है, इसलिए रूस की शांति वार्ता को लेकर सोच बदलेगी. स्पुतनिक के हवाले से लावरोव ने चेतावनी दी कि ऐसी हरकतें बिना जवाब के नहीं छोड़ी जाएंगी. इंटरफैक्स के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि जवाबी हमले के लक्ष्य और समय तय कर लिए गए हैं.

पुतिन वहां थे या नहीं?  

यह साफ नहीं हो पाया है कि हमले के वक्त राष्ट्रपति पुतिन डोलगिये बोरोदी (लॉन्ग बियर्ड्स) नाम के उस आवास में मौजूद थे या नहीं. यह वही जगह है, जहां पहले स्टालिन, ख्रुश्चेव, येल्तसिन और खुद पुतिन भी ठहरते रहे हैं. इसी दिन पुतिन ने सेना को आदेश दिया कि यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र पर पूरा कब्जा करने की कोशिश तेज की जाए. एक रूसी कमांडर के मुताबिक, रूसी सेना इस इलाके के सबसे बड़े शहर से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर रह गई है. (Russia Ukraine War in Hindi)

  • Related Posts

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई हिस्सों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. खासकर जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को…

    Read more

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    Mamata Banerjee: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 26वें चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अब सबको चुनाव तरीखों की घोषणा का इंतजार है. चुनाव आयोग की फुल बेंच…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये