Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में सुरक्षित इंटरनेट दिवस का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 10 फरवरी 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के द्वितीय मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान दैनिक जीवन में सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग तथा इंटरनेट से होने वाले लाभ एवं सावधानी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रजेंटेशन के माध्यम से शासन के दैनिक कार्य एवं नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुये इंटरनेट एवं एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में जागरूक करने के बारे में बताया गया। डिजिटल पेमेंट, ईशापिंग, ईलर्निंग तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले स्कैम से सावधानी रखने के उपाय बताया गया। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी शेयर नहीं करने कहा गया। इस दौरान बताया गया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं होने की जानकारी दी गई। वर्तमान में आम लोगों से ओटीपी स्कैम, यूपीआई स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, नकली एसएमएस, अज्ञात एपीके फाईल, वित्तीय धोखाधड़ी, व्हाट्सअप वाईस, वीडियो काल के माध्यम से व्यापक पैमाने पर ठगी का कार्य किया जा रहा है। जिससे आम नागरिकों को इन स्कैम से बचने के प्रभावी तरीके बताये गये। जिसमें अनजान व्यक्तियों को ओटीपी नहीं देना, एपीके फाईल को नहीं खोलना, सोशल मीडिया में व्यक्तिगत जानकारी शेयर नहीं करने सहित अन्य सावधानी के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़  एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव  श्रीकांत कोराम, एसडीएम  गौतम पाटिल, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी जिला ई-गवर्नेस सोसायटी  अनिकेत साहू, सहायक प्रबंधक जिला ई-गवर्नेस सोसायटी  आशीष स्वर्णकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी*…

    Read more

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय