Ro no D15139/23

साय सरकार का ‘सुशासन तिहार’ बना मददगार: मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड

साय सरकार का ‘सुशासन तिहार’ बना मददगार: मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड

रायपुर,8 मई 2026 /
विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा की रहने वाली टाकेश्वरी साहू के लिए सुशासन तिहार खुशियों की एक नई सौगात लेकर आया। टाकेश्वरी लंबे समय से अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान हो रही थीं और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसी बीच जब उन्हें गांव में मुनादी के जरिए पता चला कि ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत विशेष शिविर का आयोजन होने वाला है, तो उनकी उम्मीदें एक बार फिर जाग उठीं।

उन्होंने बिना देर किए पंचायत में लगे शिविर में पहुंचकर अपना आवेदन जमा किया, जहाँ शासन-प्रशासन की सक्रियता का ऐसा नजारा देखने को मिला कि उनका राशन कार्ड तत्काल बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।

हाथ में अपना नया राशन कार्ड पाकर टाकेश्वरी साहू की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, क्योंकि जिस काम के लिए वे महीनों से भटक रही थीं, वह सुशासन की पहल से मिनटों में पूरा हो गया। इस त्वरित समाधान से अभिभूत होकर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की।

टाकेश्वरी का कहना है कि यह सरकार की संवेदनशीलता ही है कि आज पूरा शासन-प्रशासन खुद चलकर ग्रामीणों के दरवाजे तक पहुँच रहा है। घर बैठे समस्याओं का निराकरण होने से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि आम जनता का लोकतंत्र और व्यवस्था पर भरोसा भी और अधिक मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    जिले में 01 जून से अब तक 6203.7 मिमी वर्षा दर्ज

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ जिले में 01 जून से 18 अगस्त 2026 तक 6203.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 7208.9…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव   रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल