Ro no D15139/23

टोकन तोहर ऐप से समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हुआ आसान

*पारदर्शिता के साथ-साथ किसानों के लिए सुविधा और समय की बचत*

रायपुर, 24 नवंबर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सूरजपुर जिले में पूरी तरह सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी तरीके से संचालित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान कल्याणकारी नीतियों तथा जिला प्रशासन की सतत निगरानी से उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था बेहतर हुई है। तौलाई, बारदाना उपलब्धता, भुगतान एवं स्टाफ की तैनाती जैसे सभी प्रबंध बेहतर होने से किसानों को बिना किसी परेशानी के धान विक्रय करने में सुविधा मिल रही है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलने से किसान उत्साहित हैं।

सूरजपुर जिले में अब तक 25,437.6 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन में तुंहर टोकन ऐप किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है, जिसके माध्यम से किसान मोबाइल पर ही अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर रहे हैं। टोकन मिलने से उपार्जन केंद्रों में लंबी लाइनें समाप्त हो गई हैं, प्रतीक्षा समय में कमी आई है और किसान अपने निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचकर धान की तौलाई करा रहे हैं। इससे खरीदी प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और पूरी तरह व्यवस्थित हो गई है।

जिले में अब तक कुल 474 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें समिति द्वारा 125 टोकन तथा ऐप के माध्यम से 349 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के आधार पर अब तक कुल 25,437.6 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि तुंहर टोकन ऐप किसानों के लिए सबसे प्रभावी एवं लोकप्रिय माध्यम बन चुका है और खरीदी व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बना रहा है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे तुंहर टोकन ऐप या समिति द्वारा प्राप्त टोकन में दर्ज समय के अनुसार ही उपार्जन केंद्र पहुंचें, ताकि सुविधाजनक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया का लाभ उठा सकें। तुंहर टोकन ऐप ने इस वर्ष की खरीदी व्यवस्था को आधुनिक, तेज और किसानों के लिए मददगार साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    हाथियों के बीच फंसे बुजुर्गों को वन विभाग ने बचाया पत्थलगांव परिक्षेत्र में 11 हाथियों के दल के बीच साहसिक रेस्क्यू, जनहानि टली

      जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम तिलडेगा क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें वन विभाग की…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार