Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से मिला खेती-किसानी को बढ़ावा, अब रबी फसल की तैयारी में लगे किसान नानगुर और बड़ेमुरमा धान खरीदी केन्द्र में किसानों ने बताया मिल रही सभी सहूलियत

राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुचारू और पारदर्शी बनाने के साथ ही सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के नानगुर और बड़ेमुरमा धान बेचने पहुंचे किसानों ने बताया कि इस बार खरीदी केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, समय पर तौल सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के कारण काफी सहूलियत मिल रही है। इन किसानों में से जगदलपुर ब्लॉक के अलनार निवासी कृषक सोनधर बघेल और नानगुर के कृषक राजाराम कश्यप ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर अब खेती-किसानी को बढ़ावा दे रहे हैं। खेत की मरम्मत सहित नलकूप स्थापना कर रबी में गेंहू और साग-सब्जी की खेती को प्रोत्साहन मिला है। रबी फसल लेने से अतिरिक्त आमदनी होने के फलस्वरूप घर-परिवार में खुशहाली आयी है।
जिले के जगदलपुर विकासखण्ड अंतर्गत नानगुर धान खरीदी केन्द्र में अलनार निवासी किसान सोनधर बघेल ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर खेती जमीन का मरम्मत मरम्मत करवाया, धान उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने 68 क्विंटल धान विक्रय करने की बात कही। वहीं राजाराम कश्यप ने कहा कि अभी 90 क्विंटल धान बेचने के साथ ही दो लाख रुपए फसल ऋण लिंकिंग के तहत जमा करेंगे। वर्तमान में नलकूप की मदद से अभी दो एकड़ रकबे में गेहूं और साग-सब्जी की फसल लेने तैयारी कर रहे हैं।
बड़ेबोदल निवासी कृषक पवन बघेल ने बताया कि इस साल 66 क्विंटल धान बेचने के लिए बड़ेमुरमा धान खरीदी केन्द्र से टोकन लिया है और शुक्रवार को सुबह धान लेकर धान खरीदी केन्द्र पहुंचा है। यहां तौल करवाने के लिए बारदाने सहित हमाल भी उपलब्ध हैं। इसी तरह बड़ेमुरमा निवासी शिवदास सेठिया ने भी धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था को पर्याप्त निरूपित किया। उन्होंने बताया कि करीब 10 एकड़ कृषि भूमि में धान की फसल लेते हैं। धान खरीदी केन्द्र में 106 क्विंटल धान विक्रय करने लाए हैं।
नानगुर के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री बीआर नाग ने बताया कि इस वर्ष खरीदी सीजन में पर्याप्त बारदाना, परिवहन व्यवस्था और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानों को उनके धान की तौल और भुगतान की पूरी पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि इस धान खरीदी केन्द्र में कुल 670 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन करवाया है। अब तक 190 से ज्यादा किसानों ने 11000 क्विंटल धान बेच चुके थे। वहीं बड़ेमुरमा धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री देवेन्द्र सेठिया ने भी बताया कि बारदाने की उपलब्धता, तौल की व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं से किसानों को सहूलियत हो रही है। अभी खरीदी केन्द्र में 901 किसान पंजीकृत हैं और अब तक 201 किसानों ने 10 हजार 700 क्विंटल धान विक्रय किया है। शासन द्वारा लिमिट बढ़ाने के फलस्वरूप अब किसानों को भी जल्दी टोकन मिल रहा है और धान खरीदी में बढ़ोतरी हुई है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें