धान बिक्री से लक्ष्मी के घर आई समृद्धि

धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी सुविधा से धान विक्रय करना हुआ आसान – किसान श्रीमती लक्ष्मी
– किसान  लक्ष्मी ने धान उपार्जन केन्द्र गठुला में विक्रय किया 30 क्ंिवटल धान
राजनांदगांव 19 दिसम्बर 2025। राज्य सरकार की धान खरीदी नीति और जिले में चल रही धान खरीदी व्यवस्था से धान का विक्रय करना आसान हो गया है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों की वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर जिले के किसान बहुत खुश है।
ग्राम परेवाडीह के किसान श्रीमती लक्ष्मी बंजारे ने बताया कि वे 30 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र गठुला आई है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में दूसरी बार ऑनलाईन टोकन कटने के बाद धान बिक्री की है। उन्होंने बताया कि पहले टोकन में धान बिक्री से उन्हें 24 घंटे के भीतर एकमुश्त राशि मिली है। उन्होंने बताया कि उनके पास 3 एकड़ 2 डिसमिल खेती जमीन है। जिसमें वे धान की फसल लिए थे। सोसायटी से खाद-बीज समय पर उपलब्ध हुआ और किसान के्रडिट कार्ड के माध्यम से खेती किसानी के लिए ऋण उपलब्ध हुआ जिससे फसल का अच्छा उत्पादन हुआ है। किसान श्रीमती लक्ष्मी ने बताया कि एकमुश्त राशि मिलने से अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने और कृषि कार्य को अच्छे से करने के लिए मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि वे दोहरी फसल लेती है, जिसमें वे गेंहू और चना फसल लगाई है। उन्होंने कहा कि शासन की धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन स्तर में परिवर्तन आया है। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से जीवन स्तर बढ़ा है।
किसान श्रीमती लक्ष्मी ने बताया कि पहले सोसायटी में टोकन के लिए काफी समस्या होती थी, लेकिन अब मोबाईल एप्प के माध्यम से ही घर बैठे ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प से 24 घंटे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिली है, जो कि उनके लिए काफी सुविधाजनक साबित हुआ है। उन्होंने धान विक्रय के लिए ऑनलाईन टोकन लिए थे और आज वे धान खरीदी केन्द्र में अपना धान लेकर आ गए हैं। जिसके पश्चात् समय पर ही उनके धान की आद्र्रता माप कर, पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया। बारदाना में धान भरने, इलेक्ट्रानिक मशीन से तौलाई, सिलाई तथा स्टेक में रखने हेतु खरीदी केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी उपलब्ध है, जिनके माध्यम से समय पर ही उनका धान विक्रय हुआ है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था होने से उनके धान की बिक्री आसानी से समय पर सुनिश्चित हुआ है, जिससे वे बहुत ही संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में पहुॅचने वाले किसानों के लिए बैठक, पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्था है, जो उन्हें धान खरीदी के कार्य में काफी सुविधाजनक लगा। किसान  लक्ष्मी बंजारे ने धान उपार्जन केन्द्र में की गई बेहतर व्यवस्था, पारदर्शिता और शीघ्र भुगतान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कलेक्टर द्वारा जनमन योजना अंतर्गत बहुउद्देश्यीय केंद्र (एमपीसी) भवन का निरीक्षण

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सशक्तिकरण की दिशा में कदम: कलेक्टर -कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज जनमन योजना अंतर्गत ग्राम मड़वापथरा में निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय केंद्र (एमपीसी भवन) का स्थल निरीक्षण किया।…

    Read more

    कलेक्टर मिश्रा ने मोहरा–निरई कमारपारा सड़क का किया निरीक्षण

    गुणवत्ता परीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, जनमन योजना से PVTG बसाहटों को मिली सशक्त कनेक्टिविटी कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज विकासखंड मगरलोड अंतर्गत मोहरा–निरई कमारपारा मार्ग का स्थल निरीक्षण किया।…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल जाने के दौरान अचानक पूर्णिया एयरपोर्ट पर क्यों रुके पीएम मोदी? मंत्री दिलीप जायसवाल से इन मुद्दों पर की बात

    बंगाल जाने के दौरान अचानक पूर्णिया एयरपोर्ट पर क्यों रुके पीएम मोदी? मंत्री दिलीप जायसवाल से इन मुद्दों पर की बात

    ईरान में उथल-पुथल के बीच पुतिन की पहल, इजराइल और ईरान से की सीधी बातचीत

    ईरान में उथल-पुथल के बीच पुतिन की पहल, इजराइल और ईरान से की सीधी बातचीत

    ग्रीनलैंड नहीं माना तो टैरिफ लगाएंगे, ट्रंप की धमकी से अमेरिका-यूरोप में बढ़ा तनाव

    ग्रीनलैंड नहीं माना तो टैरिफ लगाएंगे, ट्रंप की धमकी से अमेरिका-यूरोप में बढ़ा तनाव

    शहबाज शरीफ ने कहा था कि मैंने कम से कम 1 करोड़ लोगों को बचाया’, ट्रंप ने अपने दावों को फिर दोहराया

    शहबाज शरीफ ने कहा था कि मैंने कम से कम 1 करोड़ लोगों को बचाया’, ट्रंप ने अपने दावों को फिर दोहराया

    दक्षिणी अफ्रीकी देशों में बारिश-बाढ़ से भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घर हुए तबाह

    दक्षिणी अफ्रीकी देशों में बारिश-बाढ़ से भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घर हुए तबाह

    महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी की ‘जय हो’, कार्यकर्ताओं में जश्न, सीएम फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया

    महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी की ‘जय हो’, कार्यकर्ताओं में जश्न, सीएम फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया