Ro no D15139/23

Bigg Boss 19 के इस कंटेस्टेंट के साथ काम करेंगे सलमान खान, लाइव शो में किया ऐलान

Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले और फाइनलिस्ट्स पर चर्चा। सलमान खान ने गौरव खन्ना की पर्सनैलिटी व गेमप्ले की तारीफ की है और कहा कि वे जल्द ही उनके साथ काम करेंगे। इस सीजन की नब्ज़ दर्शकों और सोशल मीडिया पर काफी गर्म है।

बिग बॉस 19′ का ग्रैंड फिनाले बस एक हफ्ते दूर है। इससे पहले इसे इसके 6 फाइनलिस्ट्स मिल गए हैं। अशनूर कौर को निकाले जाने और शहबाज़ बदेशा के इविक्शन के बाद गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल और मालती चाहर की एंट्री फिनाले वीक में हो गई है। गौरव खन्ना इससे पहले ही टिकट टू फिनाले जीतकर पहले फाइनलिस्ट बन गए थे। अब वीकेंड का वार एपिसोड में उन्हें एक और खुशखबरी मिल गई है। शो के होस्ट सलमान खान ने जल्दी ही उनके साथ काम करने का वादा किया है।

बिग बॉस वीकेंड का वार में हुई गौरव खन्ना की तारीफ़

सलमान खान ने बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स से गौरव खन्ना के गेम प्ले के बारे में पूछा। उनका सवाल था कि क्या गौरव अभी भी गेम में पूरी तरह नहीं खुले हैं तो सभी घरवालों ने जवाब दिया कि वे सेफ खेल रहे हैं। हालांकि, सलमान खान ने गौरव की पर्सनैलिटी और गेमप्ले की तारीख की। सलमान खान ने दावा किया कि बिग बॉस के घर में कोई भी इतने लम्बे समय तक अपनी असली पर्सनैलिटी को छुपाकर नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि जब घर में बाकी लोग लड़ते हैं तो गौरव पीछे बैठकर अपने कॉम्पिटीशन को ओब्जर्व करना और उसे समझना पसंद करते हैं। सलमान ने कहा कि गौरव ने पहले दिन से ही बिना घबराए और बेवजह की लड़ाई में पड़ने की बजाय अभी तक अपना वही गेम खेलना जारी रखा है। वे पहले चीजों को देखते हैं और फिर अपनी राय रखते हैं। ऐसा करते वे आखिरी हफ्ते में पहुंच गए हैं।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत