Ro no D15139/23

पिघला सलमान खान का दिल, पैपराजी ने मांगी माफी तो पड़े नरम, ऐसे दिया रिएक्शन

हाल ही में एक्टर सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए. इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी में दखल देने को लेकर पैपराजी पर नाराजगी थी. हालांकि अब मामला शांत होता नजर आ रहा है. मुंबई में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी के दौरान फोटोग्राफर्स ने सलमान से माफी मांगी, जिसे एक्टर ने स्वीकार भी कर लिया.

‘राजा शिवाजी’ की पार्टी में दिखा बदला माहौल

बुधवार ( 20 मई) की रात मुंबई में आयोजित ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में कई सितारे पहुंचे थे. इस दौरान जैसे ही सलमान खान वहां पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और लगातार सॉरी भाई कहते नजर आए. पहले तो सलमान को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि फोटोग्राफर्स उनसे माफी मांग रहे हैं, तो उन्होंने इशारे में कहा कि सब ठीक है. इस इवेंट में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, सचिन खेडेकर और जितेंद्र जोशी समेत कई कलाकार मौजूद रहे.

अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के थे सलमान खान

दरअसल, एक दिन पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था. सलमान ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में उनकी निजी जिंदगी और दुख को कैमरे में कैद करने की कोशिश की गई. उन्होंने मीडिया और पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जताई थी. सलमान ने लिखा था, “अगर मैं अस्पताल में दर्द में हूं और प्रेस उसे एंजॉय करे तो यह गलत है. मैंने हमेशा मीडिया का साथ दिया ताकि उनका भी घर चले. लेकिन अगर कोई मेरे दुख से पैसा कमाना चाहता है, तो चुप रहो, मजा मत लो. तस्वीर जरूरी है या इंसान की

सलमान ने दी थी चेतावनी

इसके बाद सलमान खान ने चेतावनी भरे अंदाज में लिखा,“ऐसे में मैं सौ कैमरे जला दूंगा. अगली बार किसी भाई के दुख पर मेरे साथ ऐसा करने की कोशिश मत करना. जब तुम्हारे परिवार का कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा व्यवहार करूंगा?” एक अन्य पोस्ट में सलमान ने कहा, “मैं 60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला हूं, ये याद रखना. जेल में डालोगे? हा हा।”

  • Related Posts

    पूर्व एसपी सूरज सिंह परिहार की विदाई पर प्रशासन-पुलिस ने खेला सद्भावना क्रिकेट मैच

    धमतरी, 15 जुलाई 2026। शासन द्वारा एसपी श्री सूरज सिंह परिहार का स्थानांतरण धमतरी जिले से कमांडेन्ट चौथी बटालियन माना में होने के फलस्वरूप उनके सम्मान एवं विदाई के अवसर…

    Read more

    ‘अब फिल्मों में काम करना मेरे लिए आसान नहीं…’, ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने आखिर क्यों बनाई फिल्मों से दूरी?

    Hema Malini: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने 70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज किया. ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘ड्रीम गर्ल’,…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण