Ro no D15139/23

सलमान खान का ऐसा मेकओवर पहले कभी नहीं देखा होगा, नए लुक ने उड़ाए होश

सलमान खान का जन्मदिन से पहले नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ऑल ब्लैक आउटफिट और फिट अंदाज में भाईजान 60 की उम्र में भी दमदार नजर आए. फैन्स उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस साल 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. जन्मदिन से पहले ही भाईजान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, वजह है उनका नया और दमदार लुक. हाल ही में सलमान खान एक इवेंट में नजर आए, जहां उनका बदला हुआ अंदाज देखकर फैन्स की उत्सुकता और बढ़ गई.

ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए भाईजान

इस इवेंट में सलमान खान ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक जींस और स्टाइलिश चश्मा पहन रखा था. छोटे बालों और फिट बॉडी के साथ उनका लुक किसी फौजी से कम नहीं लग रहा था. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैन्स ने जमकर तारीफ की.

सलमान के फिटनेस पर फिदा हुए फैंस

माना जा रहा है कि सलमान खान का यह नया अवतार उनकी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारी का हिस्सा हो सकता है. हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भाईजान का यह ट्रांसफॉर्मेशन फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. 60 की उम्र में भी सलमान खान का फिटनेस और स्वैग लोगों को हैरान कर रहा है.

सोशल मीडिया पर फैन्स का रिएक्शन

जैसे ही सलमान खान का यह लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, “क्या लुक है भाईजान, एकदम वखरा स्वैग.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “उम्र सिर्फ नंबर है, भाईजान आज भी सुपरस्टार हैं.” कुछ लोगों ने उनके फिटनेस को लेकर सवाल भी उठाए, लेकिन फैन्स ने तुरंत उनके समर्थन में जवाब देकर ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी.

कब और कैसे मनाते हैं सलमान अपना बर्थडे?

हर साल 26 दिसंबर की देर रात यानी 27 दिसंबर के रात 12:00 बजे को अपने पनवेल फार्महाउस पर खास बर्थडे पार्टी रखते हैं. इस पार्टी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होते हैं. यह परंपरा सालों से चली आ रही है और इस साल भी इसका दोहराया जाना तय माना जा रहा है.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!